Border 2 Release : देशभर के साथ-साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज (Border 2 Release) के पहले ही दिन फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रांची के कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटरों में सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। देशभक्ति, इमोशन और मनोरंजन के मिश्रण ने दर्शकों को बांधे रखा, जिसके चलते हर शो के बाद हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Border 2: पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स
रांची के हीनू, लालपुर और कचहरी रोड इलाके के सिनेमाघरों (Border 2 Release) में सुबह से ही दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई दर्शकों ने एडवांस बुकिंग कर रखी थी, जबकि कुछ को टिकट न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। थिएटर मैनेजमेंट के मुताबिक, पहले दिन के लगभग सभी शो हाउसफुल रहे और वीकेंड के लिए भी टिकट तेजी से बिक रहे हैं।
Border 2: इमोशन और कॉमेडी का संतुलित मेल
फिल्म (Border 2 Release) देखकर बाहर निकले दर्शकों का कहना है कि बॉर्डर 2 सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं का सशक्त चित्रण भी है। रांची के आईनॉक्स थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे प्रदीप, जो खुद एक पूर्व फौजी हैं, ने बताया कि फिल्म के कई सीन देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। उनका कहना था कि फिल्म में सैनिकों के बलिदान, परिवार की भावनाओं और देश के प्रति समर्पण को बेहद प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। वहीं, Varun Dhawan की हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म के गंभीर माहौल को संतुलित करती है, जिससे कहानी बोझिल नहीं लगती।
युवाओं में देशभक्ति का जोश

युवा दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज खास तौर पर देखने (Border 2 Release) को मिल रहा है। कॉलेज स्टूडेंट उत्कर्ष ने फिल्म को ‘देशभक्ति का डोज’ बताते हुए कहा कि यह फिल्म युवाओं में जोश और गर्व की भावना भर देगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक थिएटर में अलग ही माहौल बना देते हैं। खास बात यह रही कि क्लासिक गाना ‘संदेशे आते हैं’ नए अंदाज में सुनकर दर्शक भावुक हो उठे। उत्कर्ष ने फिल्म को 10 में से 10 अंक देते हुए इसे साल की बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों में से एक बताया।
कुछ दर्शकों ने गिनाईं कमियां
जहां ज्यादातर दर्शक फिल्म (Border 2) की तारीफ करते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने इसमें खामियां भी बताईं। दर्शकों का कहना था कि कहानी और ज्यादा मजबूत हो सकती थी। उनके मुताबिक Ahan Shetty की एक्टिंग औसत रही और एक्सप्रेशन में थोड़ी कमी महसूस हुई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिल्म में कुछ नए गाने जोड़े जाते तो म्यूजिक और बेहतर हो सकता था। दर्शकों ने फिल्म को 10 में से 7 अंक दिए।
सनी देओल का जोश बना फिल्म की जान
फिल्म (Border 2) की सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं Sunny Deol, दर्शकों का कहना है कि सनी देओल ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से साबित कर दिया कि देशभक्ति वाले किरदारों में उनका कोई मुकाबला नहीं। दर्शकों ने बताया कि सनी देओल का जोश, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाते हैं। इस उम्र में भी उनका अभिनय देखकर लगता है जैसे कोई असली सैनिक देश की रक्षा में डटा हो।
रांची में पूरी तरह हिट होती दिख रही ‘बॉर्डर 2’
कुल मिलाकर, रांची में बॉर्डर 2 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाउसफुल थिएटर, तालियों की गूंज और भावुक दर्शक (Border 2) इस बात के संकेत हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर चुकी है। आने वाले दिनों में वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर इसका कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Border 2 Movie Update: रिलीज से 24 दिन पहले मेकर्स का बड़ा दांव, इस दिग्गज सिंगर की हुई धमाकेदार एंट्री



