Bhumi Pednekar Viral Video : ट्रोल हो रही भूमि पेडनेकर
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसके कारण वे बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में भूमि अर्जुन और कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ स्टेज पर डांस कर रही थीं, लेकिन अचानक उन्होंने हर्ष गुजराल से कुछ ऐसा कह दिया और जिसके कारण अब उन्हें फैंस नाराजगी का सामना करना पड़ रहा हैं।
Bhumi Pednekar Viral Video : क्या हैं मामला ?
दरअसल वीडियों मे नजर आ रहा हैं कि भूमि अर्जुन और कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ स्टेज पर डांस कर रही थीं, लेकिन अचानक उन्होंने हर्ष गुजराल से कहा कि नीचे जाओ जिसे देखकर फैंस भड़क गए । नेटिज़न्स इस घटना को भूमि का एरोगेंट रवैया मान रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा स्टेज पर गाने के परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए किया होगा। इसके बावजूद , सोशल मीडिया पर भूमि को लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है। कुछ यूजर्स ने उनके फिल्मी करियर पर भी सवाल उठाए हैं। प्रमोशन इवेंट में हुई इस घटना के कारण भूमि की फिल्म को नकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है ।एक यूजर ने लिखा कि हर्ष बाकी दोनों से ज्यादा मशहुर हैं तो दुसरे यूजर का कहना हैं कि हर्ष को दो फ्लॉप ऐक्टरों के साथ खड़ा होना शोभा नहीं देता ।
https://lokhitkranti.com/poonam-pandey-fan-who-came-to-take-selfie-tried-to-kiss-poonam-pandey/



