Ali Fazal Upcoming Movie: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘गुड्डू पंडित’ के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अली फजल इन दिनों अपनी सफलता के सातवें आसमान पर हैं। ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन में अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त इंटेंसिटी से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब अली फजल बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल वह अपनी चर्चित सीरीज पर आधारित फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल ‘मिर्जापुर द मूवी’ का काम पूरा करने के बाद एक बड़े स्केल की एक्शन एंटरटेनर फिल्म में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह बॉलीवुड के एक नामी एक्शन स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अली के पास हमेशा से एक्शन के लिए जरूरी शारीरिक क्षमता और गहराई रही है, और अब इंडस्ट्री उन्हें एक मेजर एक्शन स्टार के तौर पर गंभीरता से देख रही है। हालांकि, फिल्म के नाम और सह-कलाकार को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन इसे अली के करियर का अब तक का सबसे बड़ा और रोमांचक कोलैबरेशन माना जा रहा है। (Ali Fazal Upcoming Movie)
मिर्जापुर से मिली ग्लोबल पहचान
अली फजल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन’ से की थी। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ में एक छोटे मगर बेहद प्रभावशाली रोल में नजर आए। ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी ने उन्हें कॉमेडी और ड्रामा में स्थापित किया, लेकिन साल 2018 में आई प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी। गुड्डू पंडित के किरदार ने उन्हें एक ठेठ और दमदार एक्शन हीरो के रूप में पहचान दिलाई, जिसे न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। (Ali Fazal Upcoming Movie)
READ: आदित्य धर को ‘चोर’ कहने वाले संतोष कुमार ने मांगी बिना शर्त माफी, खत्म हुआ करोड़ों का मानहानि विवाद
बड़े बजट की एक्शन फिल्म की तैयारी
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अली फजल अब अपनी इमेज को और अधिक विस्तार देने जा रहे हैं। सोर्स का कहना है कि मिर्जापुर ने उन्हें पहले ही एक पावरफुल एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है। उनके अगले प्रोजेक्ट का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है और इसमें अली का एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें अली फजल की इंटेंसिटी और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को हैरान कर देगी। (Ali Fazal Upcoming Movie)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’?
अली फजल के फैंस के लिए इस साल की सबसे बड़ी सौगात ‘मिर्जापुर द मूवी’ होने वाली है। मेकर्स इस सीरीज की लोकप्रियता को अब सिनेमाघरों में भुनाने की तैयारी कर चुके हैं। इस फिल्म में अली फजल के साथ पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) जैसे कलाकार एक बार फिर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह फिल्म इसी साल 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। (Ali Fazal Upcoming Movie)
एक वर्सटाइल अभिनेता का सफर
अली फजल केवल भारतीय सिनेमा तक ही सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि उन्होंने ‘डेथ ऑन द नाइल’ और ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के जरिए हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। उनकी काबिलियत को देखते हुए बड़े मेकर्स अब उन्हें बड़े बजट की फिल्मों के लिए पहली पसंद मान रहे हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद आने वाला यह एक्शन प्रोजेक्ट उनके करियर में मील का पत्थर साबित हो सकता है। (Ali Fazal Upcoming Movie)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



