By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Patna Station Bawal: पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का पथराव, 500 उपद्रवियों पर FIR, 6 दबोचे गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बिहार > Patna Station Bawal: पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का पथराव, 500 उपद्रवियों पर FIR, 6 दबोचे गए
बिहार

Patna Station Bawal: पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का पथराव, 500 उपद्रवियों पर FIR, 6 दबोचे गए

Rupam
Last updated: 2026-06-14 5:43 अपराह्न
Rupam Published 2026-06-14
Share
Patliputra Station Violence
Patna Station Bawal: पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का पथराव, 500 उपद्रवियों पर FIR, 6 दबोचे गए
SHARE

Patliputra Station Violence: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार (14 जून) को परीक्षार्थियों और असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पाद मचाया। मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत सिपाही बहाली परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के उग्र प्रदर्शन के बाद स्टेशन रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस पूरे मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए अब तक छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार (Patliputra Station Violence) कर लिया है, जबकि करीब 500 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। प्रशासन फिलहाल स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रहा है ताकि अन्य दोषियों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

Contents
मद्य निषेध सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर था पूरा विवादकानून से ऊपर कोई नहीं, होगी सख्त कार्रवाईछात्रों की आड़ में माहौल बिगाड़ रहे उपद्रवीसरकार के कुप्रबंधन के कारण उपद्रव

घटना की शुरुआत देर रात तब हुई जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन पहुंचे और परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रात करीब 2:00 बजे स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था भी करा दी, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद भीड़ में मौजूद (Patliputra Station Violence) असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर पुलिस और रेल संपत्ति पर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव इतना भीषण था कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, आंसू गैस के गोले दागने पड़े और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए सेंट्रल आईजी जितेंद्र राणा द्वारा हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मियों के साथ खुद आईजी जितेंद्र राणा को भी चोटें आई हैं। (Patliputra Station Violence)

मद्य निषेध सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर था पूरा विवाद

बिहार में मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत सिपाही बहाली के लिए दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसके लिए दो दिन निर्धारित किए गए हैं, जिसमें पहली परीक्षा 14 जून को आयोजित हुई और दूसरी परीक्षा 17 जून को होनी तय है। इसी परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य के कोने-कोने से हजारों छात्र पटना पहुंचे थे। देर रात पाटलिपुत्र स्टेशन (Patliputra Station Violence) पर स्पेशल ट्रेन की मांग पूरी होने के बाद भी कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के इरादे से प्रदर्शन जारी रखा और भारी पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा।

read: खान सर विवाद पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, खेसारी लाल के समर्थन पर भी दिया जवाब

कानून से ऊपर कोई नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

इस पूरे घटनाक्रम पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है। बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘कानून से ऊपर कोई नहीं होता. हमारा स्पष्ट मानना है ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई (Patliputra Station Violence) होनी चाहिए. परीक्षार्थी जो रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे. अनुशासित थे, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने रेल ट्रैक जाम करके अपने इरादे साफ कर दिए. पथराव किया सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वो भी तब जब उनकी स्पेशल ट्रेन की मांग थी, जिसको रेल प्रशासन ने मुहैया कराया.’

छात्रों की आड़ में माहौल बिगाड़ रहे उपद्रवी

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी इस तोड़फोड़ को पूरी तरह से नाजायज ठहराया है। जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि सरकार छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है, लेकिन हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा,’छात्रों का अधिकार है अपनी मांग को रखना और बिहार सरकार छात्रों के अधिकार पर काम करती है. लेकिन जो घटना (Patliputra Station Violence) पाटलिपुत्र स्टेशन पर तोड़फोड़ की हुई वह कहीं से भी जायज नहीं है. छात्रों की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व घुसकर माहौल को बिगाड़ रहे हैं, लेकिन बिहार में कानून अपना काम करेगी.’

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

सरकार के कुप्रबंधन के कारण उपद्रव

दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस घटना के लिए सरकार की प्रशासनिक विफलता को जिम्मेदार ठहराया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने छात्रों पर गोली चलाने और बल प्रयोग को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा,’छात्रों द्वारा पथराव करना और प्रशासन द्वारा गोली चलाना दुर्भाग्यपूर्ण है. हम छात्रों को कहना चाहेंगे कि कानून (Patliputra Station Violence) अपने हाथ में ना लें, लेकिन छात्रों का परीक्षा था और व्यवस्था न होने के कारण छात्र आक्रोशित हुए इसकी जांच होनी चाहिए.’

उन्होंने आगे सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, ‘जो लोग दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. आज जो मध निषेध विभाग का परीक्षा था उसके लिए छात्रों के आवागमन के लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए इस पर जवाब देना चाहिए.’

रेल आईजी अमरेश कुमार के मुताबिक, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रेलवे और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ (Patliputra Station Violence) करने वाले एक भी उपद्रवी को बख्शा न जाए।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Aamir Khan News: ऑस्कर से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस तक, ऐसे बना आमिर खान प्रोडक्शंस एक ब्रांड

Khan Sir Controversy: खान सर विवाद पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, खेसारी लाल के समर्थन पर भी दिया जवाब

Bihar PSC Scam: बिहार BPSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर ही निकले परीक्षार्थी, 35 अरेस्ट

Rabri Devi News: 10 सर्कुलर रोड छोड़ेंगी राबड़ी देवी? कौटिल्य नगर दौरे से बढ़ीं अटकलें

Coaching Industry Crisis: जब कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा बनी छात्रों के भविष्य के लिए खतरा

TAGGED:25 Years Of Aamir Khan ProductionsAamir Khan ProductionsBollywood Production HouseDangalLagaanOscar Nominated Indian Films
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ram Mandir Donation Scam Allegations: Former accounts officer Mahipal Singh alleges irregularities in Ram Mandir donation and offering management system
उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Donation Scam Allegations: राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी का दावा पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने लगाए करोड़ों के दान में अनियमितता के आरोप

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-06-10
Temple Donation Row: राम मंदिर विवाद में शंकराचार्य का बड़ा हमला, चंपत राय के नाम पर कसा तंज
Religious News: ज्येष्ठ शिवरात्रि 2026 पर गौरी योग का महासंयोग, शिव-पार्वती की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं
E-Newspaper 08/06/2026
Somvati Amavasya 2026: कल करें ये 5 चमत्कारी उपाय, पितृ दोष और आर्थिक संकट से मिलेगी राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?