LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bengal Political News: ममता सरकार से टकराने वाली IPS की वापसी, शुभेंदु अधिकारी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Bengal Political News: ममता सरकार से टकराने वाली IPS की वापसी, शुभेंदु अधिकारी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल

Bengal Political News: ममता सरकार से टकराने वाली IPS की वापसी, शुभेंदु अधिकारी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-19 4:44 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
SHARE

Damayanti Sen IPS: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चा में है कि, Damayanti Sen IPS। वही महिला अफसर, जिन्होंने साल 2012 के चर्चित पार्क स्ट्रीट गैंगरेप केस में ऐसा सच सामने रखा था, जिसने पूरी बंगाल सरकार को हिला दिया था। अब एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए बनी विशेष समिति में उन्हें सदस्य-सचिव बनाया है।

Contents
पार्क स्ट्रीट सामूहिक बलात्कार मामला से बनीं सुर्खियों की अफसरममता बनर्जी ने क्यों किया था साइडलाइन?कलकत्ता हाई कोर्ट की सबसे भरोसेमंद अधिकारीपहली महिला संयुक्त आयुक्त बनने का रिकॉर्डअब फिर चर्चा में क्यों हैं Damayanti Sen IPS?

शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी शासनकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार और चुनावी हिंसा की जांच के लिए दो कमेटियों का गठन किया है। इनमें महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों की जांच की जिम्मेदारी Damayanti Sen IPS को दी गई है। यही वजह है कि बंगाल की राजनीति में उनका नाम फिर से चर्चा का केंद्र बन गया है।

पार्क स्ट्रीट सामूहिक बलात्कार मामला से बनीं सुर्खियों की अफसर

साल 2012 में कोलकाता का पार्क स्ट्रीट गैंगरेप केस पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। उस समय ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगा कि मामले को दबाने की कोशिश हुई। यहां तक कि इस घटना को ‘साजानो घोटोना’ यानी मनगढ़ंत तक कहा गया।

लेकिन उस समय क्राइम ब्रांच की जॉइंट कमिश्नर रहीं Damayanti Sen IPS ने जांच में साफ कर दिया कि घटना पूरी तरह सच थी और पीड़िता के साथ गंभीर अपराध हुआ था। उनकी जांच रिपोर्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। इसके बाद बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई थी।

Read : शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मेन शूटर राजकुमार सिंह गिरफ्तार

ममता बनर्जी ने क्यों किया था साइडलाइन?

कहा जाता है कि पार्क स्ट्रीट केस में सच्चाई सामने आने के बाद Damayanti Sen IPS को अचानक लालबाजार मुख्यालय से हटाकर बैरकपुर कमिश्नरेट भेज दिया गया। इसे राजनीतिक गलियारों में ‘साइडलाइन पोस्टिंग’ माना गया। हालांकि, दमयंती सेन ने कभी सार्वजनिक रूप से सरकार के खिलाफ बयान नहीं दिया, लेकिन उनकी ईमानदार जांच और सख्त रवैये की चर्चा लगातार होती रही। यही वजह रही कि ममता सरकार के पूरे कार्यकाल में उन्हें ज्यादा अहम जिम्मेदारियां नहीं मिलीं।

कलकत्ता हाई कोर्ट की सबसे भरोसेमंद अधिकारी

दमयंती सेन पर सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि कलकत्ता हाई कोर्ट को भी बड़ा भरोसा रहा है। साल 2014 के मध्यमग्राम रेप और मर्डर केस की जांच भी कोर्ट ने उन्हें ही सौंपी थी। इस केस में एक बच्ची के साथ रेप के बाद उसे जिंदा जला दिया गया था, जिसने पूरे बंगाल को झकझोर दिया था। ऐसे संवेदनशील मामलों में उनकी निष्पक्ष जांच ने Damayanti Sen IPS की छवि एक सख्त और भरोसेमंद अधिकारी की बना दी।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

पहली महिला संयुक्त आयुक्त बनने का रिकॉर्ड

1996 बैच की आईपीएस अधिकारी दमयंती सेन कोलकाता पुलिस की पहली महिला जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) बनी थीं। बाद में उन्हें स्पेशल कमिश्नर की जिम्मेदारी भी दी गई। उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया और हमेशा फर्स्ट क्लास छात्रा रहीं।

उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है। उन्होंने शादी नहीं की, लेकिन एक बच्चे को गोद लेकर सिंगल मदर के रूप में उसकी परवरिश कर रही हैं।

अब फिर चर्चा में क्यों हैं Damayanti Sen IPS?

शुभेंदु अधिकारी द्वारा बनाई गई नई जांच समिति में शामिल होने के बाद Damayanti Sen IPS का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। बंगाल की राजनीति में इसे बड़ा संदेश माना जा रहा है। जिन अफसरों को कभी साइडलाइन किया गया था, अब वही अधिकारी संवेदनशील मामलों की जांच का चेहरा बन रहे हैं।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि दमयंती सेन की वापसी सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति में बदलते समीकरणों का संकेत भी है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Baruipur Gang Rape Case: बंगाल में 12 साल की लड़की के साथ वो हुआ जिसे सुन रूह कांप जाएगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले आरोपियों के काले राज!

PM Modi Tribute: PM मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, 370 हटाने को बताया ऐतिहासिक फैसला

West Bengal Rath Yatra Grant: जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों को 5 लाख, दुर्गा पूजा से अलग नई फंडिंग योजना लागू

West Bengal Public Property Law: तोड़फोड़ पर अब भारी पड़ेगी कीमत, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से तीन गुना वसूली, नहीं चुकाई रकम तो होगी नीलामी

‘क्या मैं मर गई हूं?’ बागियों पर भड़कीं ममता बनर्जी, खुद संभाली TMC की कमान

TAGGED:Bengal IPS OfficerCalcutta High CourtDamayanti Sen IPSIPS Viral StoryKolkata PoliceMamata BanerjeePark Street Gangrape CaseShubhendu AdhikariWest Bengal PoliticsWomen Crime Investigation
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान, साइबर सिटी में डीटीपी टीम की कार्रवाई
हरियाणा

गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान: साइबर सिटी में अवैध कब्जों पर सख्ती, RS भाठ बोले- ‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं’

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम
दिल्ली लक्ष्मी योजना: सितंबर से शुरू होगा पैसा मिलना, पूरा शेड्यूल आया सामने
कांवड़ यात्रा 2026 सफल संपन्न होने पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत
पुलिस मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?