Keralam CM Suspense: केरलम विधानसभा चुनाव में 10 साल बाद मिली प्रचंड जीत के बाद अब कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी (Keralam CM Suspense) को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। शनिवार (9 मई) को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच करीब 3 घंटे तक हाई-प्रोफाइल मीटिंग चली। इस बैठक में केरलम कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, लेकिन अंतिम निर्णय अभी भी आलाकमान के पास सुरक्षित है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे लोकतांत्रिक तरीके से विधायकों का सर्वाधिक समर्थन प्राप्त होगा।
केरलम की सत्ता में वापसी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है, लेकिन नेतृत्व के लिए केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला जैसे कद्दावर नेताओं के बीच खींचतान ने आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। राहुल गांधी ने बैठक में दो-टूक कहा कि पार्टी और केरलम के विकास के लिए सभी नेताओं को एकजुट होकर चलना होगा। दिल्ली में हुई इस मैराथन बैठक ((Keralam CM Suspense) के बाद अब माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों के भीतर केरलम के नए ‘कैप्टन’ के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
राहुल गांधी का कड़ा संदेश
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के आंतरिक अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘लोकतांत्रिक मूल्यों का सबको सम्मान करना होगा। केरल के विकास के लिए सभी नेताओं को साथ चलना होगा।’ राहुल ने आगे कहा कि विधायकों ने जिस नेता पर अपनी मुहर लगाई है, सभी को उस फैसले का सम्मान करना चाहिए। उनके इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी विधायकों की राय को ही सर्वोपरि रखेगी। (Keralam CM Suspense)
READ:‘थलपति’ विजय का राज्याभिषेक आज, सुबह 10 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ
केरलम की रेस में ये 3 बड़े चेहरे
मुख्यमंत्री पद के लिए फिलहाल तीन मुख्य दावेदार रेस में हैं, जिनमें से हर किसी का अपना राजनीतिक कद और प्रभाव है:
- केसी वेणुगोपाल: संगठन महासचिव और राहुल गांधी के बेहद करीबी। वेणुगोपाल का राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा कद है और उनका प्रबंधन पार्टी के लिए अहम रहा है।
- वीडी सतीशन: निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत है।
- रमेश चेन्निथला: पार्टी के पुराने और अनुभवी योद्धा। चेन्निथला का प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता उनके पक्ष में सबसे बड़ा तर्क है।
दिल्ली में 3 घंटे का मैराथन मंथन
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस बैठक में न केवल तीनों दावेदार मौजूद थे, बल्कि केरल प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और प्रभारी दीपा दासमुंशी ने भी हिस्सा लिया। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने विधायकों से ली गई राय की गोपनीय रिपोर्ट खड़गे को सौंपी। नेतृत्व ने सभी नेताओं से सामूहिक चर्चा के बाद अकेले में भी बातचीत की ताकि किसी भी प्रकार के असंतोष की गुंजाइश न रहे। (Keralam CM Suspense)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विकास के लिए लेने होंगे कड़े फैसले
राहुल गांधी ने बैठक के समापन पर यह भी साफ किया कि केरलम की नई सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा, ‘केरल के विकास के लिए जो भी कड़े फैसले लेने होंगे, वो लिए जाएंगे।’ कांग्रेस का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि केरलम में एक नया शासन मॉडल पेश करना है, जो पिछले 10 सालों की कमियों को दूर कर सके। (Keralam CM Suspense)
कब होगा आधिकारिक ऐलान?
बैठक के बाद किसी भी नेता ने मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली से नाम तय होने के बाद तिरुवनंतपुरम में विधायक दल की औपचारिक बैठक बुलाई जाएगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। केरलम की जनता और राजनीतिक विश्लेषक अब केवल ‘व्हाइट स्मोक’ का इंतजार कर रहे हैं। (Keralam CM Suspense)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



