By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mamata Banerjee: ‘मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया है’, बंगाल नतीजों के बाद ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, EC पर मढ़ा दोष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Mamata Banerjee: ‘मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया है’, बंगाल नतीजों के बाद ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, EC पर मढ़ा दोष
पश्चिम बंगाल

Mamata Banerjee: ‘मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया है’, बंगाल नतीजों के बाद ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, EC पर मढ़ा दोष

Rupam
Last updated: 2026-05-05 11:15 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-05
Share
Mamata Banerjee Resignation
Mamata Banerjee: 'मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया है', बंगाल नतीजों के बाद ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, EC पर मढ़ा दोष
SHARE

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हार नहीं मानने वाली हैं और नैतिक रूप से खुद को विजेता मानती हैं। ममता ने चुनाव आयोग पर सीधे प्रहार करते हुए कहा कि उनके साथ ‘गंदा और घटिया खेल’ खेला गया है। (Mamata Banerjee Resignation)

Contents
‘इस्तीफा क्यों दूं? मैं अब एक आजाद पंछी हूं’INDIA गठबंधन के साथियों का मिला समर्थनEVM और चुनाव आयोग पर गंभीर सवालभविष्य की रणनीति और संघर्ष का ऐलान

मीडिया को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपनी कुर्सी खोने का कोई गम नहीं है, लेकिन जिस तरह से चुनाव लड़ा गया वह अलोकतांत्रिक था। उन्होंने चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को संवैधानिक अधिकारों को लूटने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारियों को बदला गया और चुनाव से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की गईं, जिसने निष्पक्ष चुनाव की संभावनाओं को खत्म कर दिया। (Mamata Banerjee Resignation)

‘इस्तीफा क्यों दूं? मैं अब एक आजाद पंछी हूं’

इस्तीफे के सवाल पर ममता बनर्जी काफी आक्रामक नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं? मुझे बाध्य नहीं किया जा सकता। नैतिक तौर पे मैं कह रही हूं कि मैं जीती हूं। मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी।’ उन्होंने आगे कहा कि अब वे सत्ता के बंधनों से मुक्त होकर एक ‘आजाद पंछी’ की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करने का काम करेंगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले 15 सालों में उन्होंने अपनी तनख्वाह या पेंशन का एक पैसा भी नहीं लिया है। (Mamata Banerjee Resignation)

बंगाल में पहली बार BJP की जीत पर यूएस से आया रिएक्शन, जानें ट्रंप ने PM मोदी से क्या कहा

INDIA गठबंधन के साथियों का मिला समर्थन

ममता बनर्जी ने बताया कि हार के बावजूद विपक्ष के बड़े नेताओं ने उन्हें समर्थन दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने उनसे फोन पर बात की। ममता ने कहा, ‘अखिलेश यादव ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उन्हें कल बुलाया है। INDIA गठबंधन के सभी साथी मेरे साथ हैं और आने वाले समय में हमारी एकजुटता और मजबूत होगी।’ (Mamata Banerjee Resignation)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

EVM और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल

ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोटिंग के बाद भी ईवीएम मशीनों में 80-90 फीसदी चार्ज होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सीधे हस्तक्षेप कर रहे थे। उन्होंने आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को अपनी मर्जी से बदला और 90 लाख वोटरों के नाम हटा दिए।’ उन्होंने दावा किया कि वे पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ अकेले लड़ रही थीं। (Mamata Banerjee Resignation)

भविष्य की रणनीति और संघर्ष का ऐलान

भले ही बंगाल में अब सत्ता परिवर्तन हो रहा हो, लेकिन ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वे सड़क पर उतरकर संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बहुत साफ है लोकतंत्र की रक्षा करना। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालतों के हस्तक्षेप के बावजूद चुनाव आयोग ने उनके साथ भेदभाव किया। अब देखना यह होगा कि बंगाल की नई सरकार और विपक्ष के रूप में ममता बनर्जी के बीच आने वाले दिनों में कैसा टकराव देखने को मिलता है। (Mamata Banerjee Resignation)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

PM Modi Bengal Visit: बंगाल और ओडिशा में PM मोदी का मेगा दौरा, योग दिवस समारोह समेत कई अहम कार्यक्रम

West Bengal News: PM मोदी की यात्रा से पहले तारकनाथ मंदिर का मेकओवर, बदला गया पूरा रंग-रूप

Kolkata EVM Fire: कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी भवन में लगी भीषण आग के बाद धुएं से घिरी इमारत, जहां करीब 4000 EVM मशीनें जलकर नष्ट होने का दावा किया गया।

IPS Ajay Pal Sharma: STF की बड़ी कामयाबी! फरार पूर्व TMC नेता नेपाल सीमा से गिरफ्तार

West Bengal Politics: TMC में सब कुछ ठीक है या कुछ बड़ा होने वाला है? बंगाल में चर्चा तेज

TAGGED:Election Commission VillainMamata Banerjee ResignationWest Bengal Election Results 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
UPSC Prelims Result 2026
शिक्षा

UPSC Prelims Result 2026 जारी, 8.19 लाख में से किस्मत वालों ने बनाई मेन्स में जगह, देखें रिजल्ट

Rupam Rupam 2026-06-15
Darwish Rasooli: डेब्यू मैच में टूटा अफगान खिलाड़ी का सपना, पिता की मौत के बाद मैदान पर दो बार चोटिल हुए दार्विश रसूली
Gaurav Chaudhary Farrukhabad Visit: शादी के बाद पहली बार फर्रुखाबाद पहुंचे गौरव चौधरी, हुआ स्वागत
NEET Re-Exam से पहले Telegram पर बड़ा एक्शन, भारत में सेवाएं हुई बंद
Mayawati BSP Ticket Controversy: मायावती-विश्वनाथ पाल वीडियो विवाद: BSP ने टिकट चयन पर दी सफाई
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?