LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: US Rescue Operation in Iran: ईरान की सीमा में US का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसा रेस्क्यू, 100 कमांडर और 12 हेलीकॉप्टरों ने बचाई पायलट की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > US Rescue Operation in Iran: ईरान की सीमा में US का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसा रेस्क्यू, 100 कमांडर और 12 हेलीकॉप्टरों ने बचाई पायलट की जान
अंतर्राष्ट्रीय

US Rescue Operation in Iran: ईरान की सीमा में US का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसा रेस्क्यू, 100 कमांडर और 12 हेलीकॉप्टरों ने बचाई पायलट की जान

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-04-05 11:10 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 5 महीना ago
Share
US Special Forces Rescue
US Rescue Operation in Iran: ईरान की सीमा में US का 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा रेस्क्यू, 100 कमांडर और 12 हेलीकॉप्टरों ने बचाई पायलट की जान
SHARE

US Special Forces Rescue: मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान की सरजमीं पर एक बेहद साहसिक और खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ईरान द्वारा मार गिराए गए अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के दूसरे क्रू मेंबर को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। यह ऑपरेशन केवल एक बचाव कार्य नहीं था, बल्कि वाशिंगटन के लिए अपनी सैन्य प्रतिष्ठा को बचाने का सवाल था। रिपोर्टों के अनुसार, भारी गोलीबारी और दुश्मन के इलाके में फंसे होने के बावजूद, अमेरिकी जांबाजों ने अपने साथी को सुरक्षित निकाल कर 1979 जैसी ऐतिहासिक शर्मिंदगी से खुद को बचा लिया है।

Contents
अमेरिका ने दिखाई सैन्य ताकतदुश्मन के इलाके में पहला ऐसा डबल रेस्क्यूप्रतिष्ठा का सवाल और 1979 का सायानिगरानी में था पूरा अमेरिका

अल जजीरा और अमेरिकी रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार रात को चलाया गया। जिस समय अमेरिकी हेलीकॉप्टर पायलट को रिकवर करने के लिए नीचे उतरे, उस दौरान ईरानी पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की जा रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अमेरिकी हेलीकॉप्टर गोलियों की बौछार के बीच से अपने पायलट को ढूंढकर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार अमेरिका दूसरे पायलट को भी रिकवर करने में कामयाब रहा, जबकि पहले पायलट को विमान गिरने के तुरंत बाद ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। (US Special Forces Rescue)

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

अमेरिका ने दिखाई सैन्य ताकत

जब F-15E विमान को डाउन किया गया और उसके पायलट लापता हुए, तो अमेरिकी सैन्य मुख्यालय (Pentagon) में हड़कंप मच गया। अमेरिका किसी भी कीमत पर अपने पायलटों को ईरान की कैद में नहीं देखना चाहता था। इसी मकसद से इस ऑपरेशन में अमेरिका के 100 सबसे घातक कमांडर लगाए गए। इन कमांडरों को 12 अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों और भारी हथियारों के साथ उस पहाड़ी इलाके में भेजा गया, जहां विमान गिरा था। इन हेलीकॉप्टरों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और भारी गोलाबारी के बीच पायलट तक पहुंच बनाई। (US Special Forces Rescue)

दुश्मन के इलाके में पहला ऐसा डबल रेस्क्यू

अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए इसकी जटिलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब दुश्मन के इलाके के भीतर से दो अमेरिकी पायलटों को अलग-अलग ऑपरेशनों में सफलतापूर्वक बचाया गया है। राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर अपने बयान में कहा,’पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने एक अधिकारी को बचाने के लिए बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो अब सुरक्षित है। यह अधिकारी ईरान के पहाड़ी इलाके में दुश्मन के बीच फंसा हुआ था और लगातार खतरे में था। सेना लगातार उसकी लोकेशन पर नजर रख रही थी और उनकी निगरानी में यह ऑपरेशन चलाया गया। मेरे आदेश पर कई विमान और घातक हथियार भेजे गए, जिन्होंने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।’ (US Special Forces Rescue)

US Special Forces Rescue
US Special Forces Rescue

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

प्रतिष्ठा का सवाल और 1979 का साया

इतिहास गवाह है कि 1979 में ईरान में अमेरिकी बंधकों को छुड़ाने का ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ बुरी तरह विफल रहा था, जिससे अमेरिका को वैश्विक स्तर पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इस बार, अमेरिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सूत्रों का कहना है कि अगर पायलट ईरान की सेना के हाथ लग जाते, तो यह अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा रणनीतिक और कूटनीतिक झटका होता। यही कारण था कि अमेरिका ने अपनी पूरी सैन्य मशीनरी इस एक अधिकारी को बचाने में झोंक दी। (US Special Forces Rescue)

निगरानी में था पूरा अमेरिका

पायलट ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में फंसे हुए थे और दुश्मन की सेनाएं उनकी तलाश में थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां सैटेलाइट और ड्रोन के जरिए पल-पल की लोकेशन ट्रैक कर रही थीं। जैसे ही सटीक लोकेशन मिली, स्पेशल फोर्सेज ने बिजली की रफ्तार से हमला बोला और पायलट को सुरक्षित विमान में बैठा लिया। हालांकि पायलटों को ईरान से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर है। (US Special Forces Rescue)

You Might Also Like

टो बैठक के बीच ट्रंप का सख्त रुख, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा अमेरिकी हमला?

डील खत्म, फिर शुरू हुआ टकराव! ईरान-अमेरिका तनाव ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

NATO Summit 2026: NATO समिट से पहले रूस का कहर, कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 लोगों की मौत

Iran Trump Row: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, ईरान ने दिया करारा जवाब

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

TAGGED:100 Commanders12 HelicoptersF-15E Fighter JetHigh-Stakes MissionIran Rescue OperationIran vs USAMiddle East tensionMilitary News.PentagonUS Pilots RescuedUS Special ForcesUS Special Forces Rescue
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
कुनाल चौधरी अलीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ स्वागत के दौरान
उत्तर प्रदेश

कुनाल चौधरी अलीगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
सहावर ब्रह्माकुमारी रक्षाबंधन: प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिलाया बुराई त्यागने का संकल्प
Today eNewspaper | 27 August 2026 Breaking News & Headlines
झांसी में चीनी स्टॉक लिमिट लागू, मऊरानीपुर में व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण
कटिहार में मंदिर के गेट पर प्रणाम, फिर पुजारी की जेब से 3500 रुपये पार, पूरी घटना CCTV में कैद
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?