By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: हॉर्मुज की ‘नब्ज’ पर ईरान का हाथ! क्या फारस की खाड़ी बनेगी तीसरे विश्व युद्ध का केंद्र?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > International > हॉर्मुज की ‘नब्ज’ पर ईरान का हाथ! क्या फारस की खाड़ी बनेगी तीसरे विश्व युद्ध का केंद्र?
Internationalअंतर्राष्ट्रीय

हॉर्मुज की ‘नब्ज’ पर ईरान का हाथ! क्या फारस की खाड़ी बनेगी तीसरे विश्व युद्ध का केंद्र?

Rupam
Last updated: 2026-03-12 12:35 अपराह्न
Rupam Published 2026-03-12
Share
Iran Strait of Hormuz Blockade
हॉर्मुज की 'नब्ज' पर ईरान का हाथ! क्या फारस की खाड़ी बनेगी तीसरे विश्व युद्ध का केंद्र?
SHARE

Iran Strait of Hormuz Blockade: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां दुनिया की ‘आर्थिक लाइफलाइन’ कहे जाने वाले ‘स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज’ पर युद्ध के काले बादल गहरा गए हैं। ईरान ने अपनी चालें इस तरह चली हैं जैसे एक छोटी सी चींटी विशाल हाथी के कान में घुसकर उसे धराशायी करने की क्षमता रखती हो। ईरान बार-बार चेतावनी दे रहा है कि हॉर्मुज उसका है और उसकी अनुमति के बिना यहां से परिंदा भी पर नहीं मार सकता। हाल ही में यूएई (UAE) के तट के पास एक ब्रिटिश कंटेनर जहाज पर हुए अज्ञात हमले ने इस दावे को और अधिक डरावना बना दिया है।

Contents
चेतावनी या युद्ध का बिगुल?दुनिया की 25% तेल सप्लाई पर ईरान का ‘कब्जा’ईरान की ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ और इकोनॉमिक टेररइजरायल की घेराबंदी और सप्लाई चेन पर प्रहारक्या काम आएगी ट्रंप की धमकी?

रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने अब हॉर्मुज की उस नब्ज को पकड़ लिया है, जिसके दबने से पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था कराह सकती है। अमेरिका और इजरायल की धमकियों के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह झुकने वाला नहीं है। ब्रिटिश जहाज का आग के गोले में तब्दील होना महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि ट्रंप प्रशासन की ‘डेथ, फायर एंड फ्युरी’ वाली चेतावनी को ईरान का सीधा जवाब माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या अमेरिका की नेवी इस रास्ते को खुला रख पाएगी या फारस की खाड़ी में लगने वाली यह आग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगी?

चेतावनी या युद्ध का बिगुल?

यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, यूएई के पास एक मालवाहक जहाज को अज्ञात हथियार से निशाना बनाया गया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला ईरान की उस ‘शतरंज वाली चाल’ का हिस्सा है, जिससे वह संदेश देना चाहता है कि अगर ईरान पर सीधा हमला हुआ, तो दुनिया की सबसे संवेदनशील समुद्री नस को काट दिया जाएगा। (Iran Strait of Hormuz Blockade)

Iran Strait of Hormuz Blockade
Iran Strait of Hormuz Blockade

दुनिया की 25% तेल सप्लाई पर ईरान का ‘कब्जा’

स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ‘चोक पॉइंट’ है। ओमान और ईरान के बीच स्थित यह संकरा रास्ता फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। दुनिया के कुल कच्चे तेल की खपत का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यूएई जैसे देशों का तेल इसी रास्ते से एशिया और यूरोप पहुंचता है। ईरान इस रास्ते के उत्तरी तट पर बैठा है, जो इसे भौगोलिक रूप से महाशक्ति बनाता है। (Iran Strait of Hormuz Blockade)

ईरान की ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ और इकोनॉमिक टेरर

ईरान सीधे युद्ध के बजाय ‘प्रॉक्सी’ और ‘इकोनॉमिक टेरर’ की रणनीति अपना रहा है। सामरिक विशेषज्ञों के अनुसार, ‘ईरान हॉर्मुज का इस्तेमाल एक ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ की तरह कर रहा है। उसे पता है कि जब तक वह इस रास्ते को कंट्रोल करेगा, दुनिया उसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर पाएगी।’ अगर हॉर्मुज बंद होता है, तो वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें रातों-रात 200 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच सकती हैं, जिससे अमेरिका में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। (Iran Strait of Hormuz Blockade)

क्या होर्मुज का बंद होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ‘डेथ वारंट’ है? जानें उन पहाड़ों और अरबों डॉलर की लागत का सच जो रोक रहे रास्ता

इजरायल की घेराबंदी और सप्लाई चेन पर प्रहार

इजरायल के लिए समुद्री व्यापार उसकी रीढ़ है। ईरान समर्थित हूतियों ने पहले ही लाल सागर को अशांत कर रखा है, और अब हॉर्मुज पर दबाव बनाकर ईरान इजरायल की पूरी सप्लाई चेन को काट देना चाहता है। रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) आर. पी. सिंह का कहना है। ‘अमेरिका के लिए हॉर्मुज को खुला रखना उसकी साख का सवाल है। अगर ईरान इसे ब्लॉक करने की कोशिश करता है तो हम तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर होंगे क्योंकि अमेरिका अपनी पूरी नौसैनिक शक्ति यहां झोंक देगा।’ (Iran Strait of Hormuz Blockade)

रसोई पर महंगाई की मार! मिडिल ईस्ट संकट के चलते 913 रुपये हुआ घरेलू सिलेंडर, क्या और बढ़ेंगे दाम?

क्या काम आएगी ट्रंप की धमकी?

डोनाल्ड ट्रंप की ‘डेथ, फायर एंड फ्युरी’ वाली छवि के बावजूद ईरान बातचीत की मेज पर अपना हाथ ऊपर रखना चाहता है। ईरान इस तनाव का उपयोग अमेरिका के साथ भविष्य की किसी भी डील में ‘अपर हैंड’ हासिल करने के लिए कर रहा है। अब गेंद अमेरिका और इजरायल के पाले में है क्या वे कूटनीति से इस ‘नब्ज’ को ढीला करवा पाएंगे या फिर फारस की खाड़ी का यह उबाल ग्लोबल ट्रेड को तबाह कर देगा? (Iran Strait of Hormuz Blockade)

You Might Also Like

Oman Coast News: खाड़ी में बढ़ा खतरा! भारतीय शिप MT जलवीर बना हमले का निशाना

Gulf Region Tensions: होर्मुज से बहरीन तक मिसाइलों की गूंज, ईरान-अमेरिका टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

Philippines Disaster News: 7.8 तीव्रता के भूकंप से कांपा फिलीपींस, 50 साल की सबसे बड़ी आपदा

Middle East War: ट्रंप के मना करने के बावजूद इजरायल का एक्शन, ईरान में ताबड़तोड़ हमले

Hormuz Strait: हमारा तेल रुका तो दुनिया की अर्थव्यवस्था डूबेगी! ईरान की धमकी से बढ़ा युद्ध का खतरा

TAGGED:British Ship Attack UAEDonald Trump Fire and FuryGlobal Oil Price HikeIran Israel War LiveMiddle East Crisis 2026Strait of Hormuz Blockade
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Vaibhav Suryavanshi England Tour: Vaibhav Suryavanshi with Team India squad ahead of England tour as BCCI allows parents to accompany the young cricketer
खेल

Cricket News: ‘वह अभी बच्चा है’… BCCI ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिया दिल जीतने वाला फैसला

ShreeJi ShreeJi 2026-06-07
Agra Blackmail Case: वीडियो की धमकी और पैसे की मांग! रिटायर्ड CO पर गंभीर आरोप
Gujarat News: अहमदाबाद के सख्त कमिश्नर बने गुजरात पुलिस के नए मुखिया
Kaithal Police Parade of Criminals: कैथल के बदमाशों को पुलिस ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस, गंजा कर सड़क पर घुमाया जनता ने बजाई तालियां
Coaching Industry Crisis: जब कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा बनी छात्रों के भविष्य के लिए खतरा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?