LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: How to Become a Pilot: पायलट बनने का सपना कैसे करें पूरा? जानें 12वीं के बाद की पूरी प्रक्रिया, फीस और लाइसेंस की आसान गाइड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > शिक्षा > How to Become a Pilot: पायलट बनने का सपना कैसे करें पूरा? जानें 12वीं के बाद की पूरी प्रक्रिया, फीस और लाइसेंस की आसान गाइड
शिक्षा

How to Become a Pilot: पायलट बनने का सपना कैसे करें पूरा? जानें 12वीं के बाद की पूरी प्रक्रिया, फीस और लाइसेंस की आसान गाइड

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-03-07 1:47 pm
Lokhit Kranti Published 2026-03-07
Share
How to Become a Pilot
How to Become a Pilot: पायलट बनने का सपना कैसे करें पूरा? जानें 12वीं के बाद की पूरी प्रक्रिया, फीस और लाइसेंस की आसान गाइड
SHARE

How to Become a Pilot: बचपन में आसमान में उड़ते विमान को देखकर कई बच्चों के मन में एक ही ख्याल आता है-काश हम भी पायलट बन पाते। पायलट का पेशा न केवल रोमांच और प्रतिष्ठा से भरा होता है, बल्कि यह जिम्मेदारी और कौशल की भी बड़ी परीक्षा है। आज के समय में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और पायलट की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी विमान उड़ाने का सपना देखते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि पायलट बनने का रास्ता क्या है, कौन-सी पढ़ाई करनी होती है और कितना खर्च आता है। इस लेख में हम आपको पायलट बनने की पूरी प्रक्रिया (How to Become a Pilot) आसान भाषा में समझा रहे हैं।

Contents
12वीं के बाद शुरू होती है पायलट बनने की तैयारीपायलट बनने के लिए न्यूनतम आयुफ्लाइंग स्कूल से मिलती है ट्रेनिंगपायलट बनने के लिए मेडिकल फिटनेस जरूरीपायलट बनने के लिए लाइसेंस के प्रकारएक सफल पायलट बनने के लिए जरूरी स्किल्स

12वीं के बाद शुरू होती है पायलट बनने की तैयारी

पायलट बनने (How to Become a Pilot) के लिए सबसे पहला कदम सही विषयों के साथ पढ़ाई करना है। इसके लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि इसके लिए एक महत्वपूर्ण शर्त भी है। छात्र को साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करनी होती है और उसके विषयों में फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इन विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना भी जरूरी माना जाता है। अगर किसी छात्र ने 12वीं में ये विषय नहीं लिए हैं, तो वह सीधे तौर पर पायलट बनने के लिए पात्र नहीं माना जाता। इसी कारण से जो छात्र पायलट बनने का सपना देखते हैं, उन्हें 10वीं के बाद 11वीं में विषयों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।

Read More: दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में एडमिशन इस तारीख से शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

पायलट बनने के लिए न्यूनतम आयु

पायलट बनने की प्रक्रिया (How to Become a Pilot) में उम्र की भी अहम भूमिका होती है। अगर कोई छात्र छात्र पायलट लाइसेंस यानी Student Pilot License (SPL) के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसकी न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अगर कोई उम्मीदवार कमर्शियल पायलट लाइसेंस यानी Commercial Pilot License (CPL) लेना चाहता है, तो उसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।

फ्लाइंग स्कूल से मिलती है ट्रेनिंग

12वीं के बाद उम्मीदवार को DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कूल या एविएशन अकादमी में प्रवेश लेना होता है। भारत में कई फ्लाइंग स्कूल पायलट बनने की ट्रेनिंग देते हैं। इन संस्थानों में छात्रों को विमान उड़ाने की तकनीक, एविएशन नियम, मौसम की जानकारी और सुरक्षा प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी जाती है। आमतौर पर एक अच्छे फ्लाइंग स्कूल में ट्रेनिंग की अवधि करीब 14 से 15 महीने होती है। जहां तक खर्च की बात है, तो भारत में पायलट ट्रेनिंग का खर्च लगभग 50 से 55 लाख रुपये तक हो सकता है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार लाइसेंस प्राप्त कर पायलट (How to Become a Pilot) के रूप में करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

पायलट बनने के लिए मेडिकल फिटनेस जरूरी

पायलट बनने (How to Become a Pilot) के लिए केवल पढ़ाई और ट्रेनिंग ही काफी नहीं होती, बल्कि उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी होता है। पायलट बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की आंखों की रोशनी अच्छी होनी चाहिए और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट केवल DGCA द्वारा अधिकृत डॉक्टर से ही बनवाना होता है। किसी अन्य डॉक्टर का मेडिकल प्रमाणपत्र मान्य नहीं होता।

पायलट बनने के लिए लाइसेंस के प्रकार

एविएशन क्षेत्र में पायलट बनने के लिए तीन मुख्य प्रकार के लाइसेंस होते हैं।

  • Student Pilot License (SPL): यह पायलट बनने का शुरुआती लाइसेंस होता है। इससे छात्र को ट्रेनिंग के दौरान उड़ान से जुड़ी शुरुआती प्रक्रियाएं सीखने का मौका मिलता है।
  • Private Pilot License (PPL): इस लाइसेंस के तहत उम्मीदवार को निजी विमान उड़ाने की अनुमति मिलती है। हालांकि इससे कमर्शियल एयरलाइन में नौकरी नहीं मिलती।
  • Commercial Pilot License (CPL): यह सबसे महत्वपूर्ण लाइसेंस होता है। इसे प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 200 घंटे की उड़ान का अनुभव होना जरूरी होता है और साथ ही लिखित परीक्षा भी पास करनी होती है।

एक सफल पायलट बनने के लिए जरूरी स्किल्स

  • पायलट (How to Become a Pilot) का काम केवल विमान उड़ाना ही नहीं होता, बल्कि कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी होती हैं।
  • इसलिए एक अच्छे पायलट में कई जरूरी स्किल्स होना जरूरी है। इनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स शामिल हैं।
  • इसके अलावा दबाव की स्थिति में शांत रहकर सही फैसला लेने की क्षमता भी बेहद जरूरी होती है।
  • एक कुशल पायलट वही होता है जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल, अपने क्रू मेंबर्स और ग्राउंड स्टाफ के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित कर सके।
  • अगर आपके अंदर ये गुण हैं और आसमान में उड़ान भरने का जुनून है, तो पायलट बनना आपके लिए एक शानदार करियर विकल्प साबित हो सकता है।

Also Read: 10वीं के बाद करियर की स्मार्ट शुरुआत, कम समय में जॉब दिलाने वाले 5 दमदार कोर्स

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

NEET UG 2026: फीस रिफंड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत, NTA ने बैंक डिटेल अपडेट की अंतिम तारीख बढ़ाई

UGC NET 2026 Exam पर बढ़ा विवाद! इंग्लिश पेपर में 67 सवाल कॉपी होने का दावा, Sociology पेपर पर AI से तैयार होने के आरोप

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन, SIT जांच में बड़े खुलासे

NCERT की 9वीं की किताब में बड़ा बदलाव, अब छात्र पढ़ेंगे SIR, वेद और आपातकाल

TAGGED:Aviation CareerAviation CoursesCareer After 12thCommercial Pilot LicenseDGCA IndiaFlying School IndiaPilot CareerPilot Training IndiaPrivate Pilot LicenseStudent Pilot License
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Haryana
हरियाणा

Haryana: राहुल गांधी विरोध से पहले पुलिस अलर्ट, रेवाड़ी और करनाल में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट

News Desk News Desk 2026-07-22
Haryana News: हर ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति को मिलेंगे 10 लाख रुपये
Ghaziabad News: स्कूटी की टक्कर के बाद विजयनगर में दो पक्षों के बीच मारपीट
Ghaziabad News: कविनगर पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो चोरी का सरिया सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Aligarh News: बाइक टकराने के बाद बारातियों और नगर निगम कर्मचारियों में हिंसक झड़प
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?