By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: PM Modi Visit Punjab: पंजाब को हवाई कनेक्टिविटी और सामाजिक समरसता की सौगात, गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का जालंधर दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > PM Modi Visit Punjab: पंजाब को हवाई कनेक्टिविटी और सामाजिक समरसता की सौगात, गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का जालंधर दौरा
ताज़ा खबरेपंजाब

PM Modi Visit Punjab: पंजाब को हवाई कनेक्टिविटी और सामाजिक समरसता की सौगात, गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का जालंधर दौरा

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-02-01 10:42 अपराह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-02-01
Share
PM Modi Visit Punjab
PM Modi Visit Punjab: पंजाब को हवाई कनेक्टिविटी और सामाजिक समरसता की सौगात, गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का जालंधर दौरा
SHARE

PM Modi Visit Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेकर राज्य को सामाजिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी अहम सौगातें दीं। संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती (PM Modi Visit Punjab) और माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने गुरु रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आज के भारत के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समानता, मानवता और सामाजिक न्याय की नींव पर आधारित हैं, जो ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती देती हैं।

Contents
डेरा सचखंड बल्लां में नमन, समाज सेवा की सराहनाPM Modi Visit Punjab: आदमपुर एयरपोर्ट को मिला नया नामलुधियाना को मिली वर्षों पुरानी मांग की सौगातआधुनिक सुविधाओं से लैस, हरित सोच के साथ निर्माणऔद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तारगणमान्य लोगों की उपस्थिति

Read More: बजट में महिलाओं, स्वास्थ्य और जलमार्गों पर बड़ा दांव, विकास को मिला नया रोडमैप

डेरा सचखंड बल्लां में नमन, समाज सेवा की सराहना

दिल्ली से दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सीधे जालंधर के बल्लां गांव स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यह डेरा राज्य में रविदासिया समुदाय का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र माना जाता है। यहां पीएम मोदी ने डेरा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने पंजाबी में संबोधन करते हुए कहा, ‘मैं पंजाब दी इस धरती नूं नमन करदा हां।’ उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं, जो संत गुरु रविदास की जन्मस्थली है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के लोगों के आशीर्वाद से उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला।

PM Modi Visit Punjab
PM Modi Visit Punjab

PM Modi Visit Punjab: आदमपुर एयरपोर्ट को मिला नया नाम

इस दौरे का एक बड़ा संदेश प्रतीकात्मक सम्मान से भी जुड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ करने की घोषणा की। यह फैसला सामाजिक समरसता और संत परंपरा को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

लुधियाना को मिली वर्षों पुरानी मांग की सौगात

प्रधानमंत्री ने लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर बने नए सिविल टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। यह टर्मिनल भारतीय वायुसेना के हलवारा बेस पर विकसित किया गया है और इसे पंजाब सरकार तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से 54.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह परियोजना खास तौर पर लुधियाना के उद्योग जगत के लिए राहत लेकर आई है। अब तक उद्योगपतियों और यात्रियों को दिल्ली, चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ान लेनी पड़ती थी। नए सिविल टर्मिनल के शुरू होने से शहर से सीधी हवाई सेवाओं की उम्मीद मजबूत हुई है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस, हरित सोच के साथ निर्माण

करीब 2,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस टर्मिनल (PM Modi Visit Punjab) की पीक आवर क्षमता लगभग 300 यात्रियों की है, जबकि सालाना दो लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। इसकी लंबी रनवे A320 श्रेणी के विमानों के लिए उपयुक्त है। टर्मिनल में एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ऊर्जा-कुशल रूफिंग और पुनर्चक्रित जल से लैंडस्केपिंग जैसी हरित सुविधाएं शामिल हैं। इसका वास्तुशिल्प डिजाइन पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

औद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

हलवारा सिविल टर्मिनल के चालू होने से उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना न केवल हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेगी।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस उद्घाटन कार्यक्रम (PM Modi Visit Punjab) में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also read:  फर्जी फेसबुक आईडी से सांसद मनोज तिवारी का अकाउंट, साइबर साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

You Might Also Like

March Weather Update: दिल्ली से देहरादून तक मौसम के बदले मिजाज, आनी थी गर्मी और आ गई सर्दी

Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल महंगा, LPG संकट के बीच बढ़ी आम आदमी की मुश्किलें

Goa Assembly Election: ‘आप’ की डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से बढ़ी सियासी हलचल, केजरीवाल का बड़ा संदेश

Punjab Budget 2026: 2000 करोड़ से ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को मजबूती, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज

Punjab AAP Government: पंजाब में 4 साल AAP सरकार, भगवंत मान का दावा-वादे पूरे, विकास तेज

TAGGED:Adampur AirportGuru Ravidas JayantiHalwara Civil TerminalPM Modi Punjab VisitPunjab airport developmentPunjab Infrastructure Development
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
new project 2023 01 06t110513.626 768x432 1
नोएडाउत्तर प्रदेश

Noida Crime News: नोएडा का दिल दहला देने वाला मामला! सौतेली बेटी से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

Kannu Kannu 2026-03-18
Middle East Attacks Impact: कतर से उठी आग, भारत तक असर? LNG सप्लाई पर बड़ा खतरा
फुलेरा गांव से आई बड़ी खुशखबरी! ‘पंचायत 5’ का आधिकारिक ऐलान, जानें कब लौटेंगे सचिव जी
Hemkund Sahib Yatra 2026: 23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, बर्फीली वादियों में आस्था, साहस और आध्यात्मिक अनुभव का संगम
RLD Leader Threat News: जयंत चौधरी को धमकी से मचा हड़कंप, आरोपी पर सख्त कदम की मांग तेज
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?