LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड नौवां बजट, जानिए भारत में कैसे शुरू हुई बजट पेश करने की परंपरा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ट्रेंडिंग > Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड नौवां बजट, जानिए भारत में कैसे शुरू हुई बजट पेश करने की परंपरा?
ट्रेंडिंगताज़ा खबरे

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड नौवां बजट, जानिए भारत में कैसे शुरू हुई बजट पेश करने की परंपरा?

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-31 8:50 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-31
Share
Union Budget 2026
Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड नौवां बजट, जानिए भारत में कैसे शुरू हुई बजट पेश करने की परंपरा?
SHARE

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। इस बजट से आम आदमी, मध्यम वर्ग, उद्योग और किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को हो चुकी है और यह 13 फरवरी तक चलेगा। यह बजट कई मायनों में खास है, क्योंकि यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) होगा। इसके साथ ही वह देश के सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्रियों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर रह जाएंगी।

Contents
मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब निर्मला सीतारमण1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा कैसे शुरू हुई?शाम 5 बजे से सुबह 11 बजे तक का सफर‘Budget’ शब्द और ब्रीफकेस की कहानीआजाद भारत का पहला बजट और एक अनोखा वित्त मंत्रीपहला संयुक्त भारत बजट और बदली प्रस्तुति शैलीदुनिया में बजट की शुरुआत कहां से हुई?बजट 2026 से क्या उम्मीदें?

मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब निर्मला सीतारमण

भारत में अब तक सबसे ज्यादा 10 केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 1959 से 1969 के बीच यह उपलब्धि हासिल की थी। निर्मला सीतारमण अगर अगला बजट (Union Budget 2026) भी पेश करती हैं, तो वह इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। इससे पहले पी. चिदंबरम ने भी 9 बजट पेश किए हैं, जबकि प्रणब मुखर्जी ने 8 बजट पेश कर तीसरा स्थान हासिल किया।

Read More: ‘2026 में बंगाल बदलेगा दिशा’ – अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, घुसपैठ और सुरक्षा को बनाया चुनावी मुद्दा

1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा कैसे शुरू हुई?

आज बजट 1 फरवरी को पेश किया जाना सामान्य बात लगती है, लेकिन यह परंपरा 2017 से पहले नहीं थी। आज़ाद भारत में लंबे समय तक केंद्रीय बजट फरवरी के आखिरी कार्यदिवस को पेश किया जाता था। 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने औपनिवेशिक परंपरा को खत्म करते हुए बजट को 1 फरवरी को पेश करने का फैसला लिया। इसका मकसद था कि नई वित्तीय योजनाओं को 1 अप्रैल से लागू करने के लिए ज्यादा समय मिल सके।

Union Budget 2026
Union Budget 2026

शाम 5 बजे से सुबह 11 बजे तक का सफर

क्या आप जानते हैं कि एक समय बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था? यह परंपरा ब्रिटेन के समय क्षेत्र के कारण अपनाई गई थी। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने इस व्यवस्था को बदलते हुए बजट को सुबह 11 बजे पेश करने की शुरुआत की, जो आज भी जारी है।

‘Budget’ शब्द और ब्रीफकेस की कहानी

बजट शब्द फ्रेंच भाषा के ‘Bougette’ से आया है, जिसका अर्थ होता है चमड़े का थैला या ब्रीफकेस। यही वजह है कि दशकों तक वित्त मंत्री बजट के दिन हाथ में ब्रीफकेस लेकर संसद पहुंचते रहे। यह परंपरा मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम से आई। वहां 1860 में पहला लकड़ी का बजट बॉक्स (Union Budget 2026) तैयार किया गया था, जिस पर रानी का मोनोग्राम उकेरा गया था। हालांकि भारत में किसी खास रंग के ब्रीफकेस की बाध्यता कभी नहीं रही।

आजाद भारत का पहला बजट और एक अनोखा वित्त मंत्री

भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। दिलचस्प बात यह है कि वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं थे, बल्कि एक उद्योगपति और कोचीन रियासत के पूर्व दीवान थे। वह संसद में बजट पेश करने के लिए अपना निजी ब्रीफकेस लेकर पहुंचे थे।

पहला संयुक्त भारत बजट और बदली प्रस्तुति शैली

वर्ष 1949-50 में वित्त मंत्री जॉन मथाई ने पहला संयुक्त भारत बजट पेश किया। उन्होंने बजट (Union Budget 2026) पढ़कर सुनाने की परंपरा को तोड़ते हुए सांसदों को लिखित दस्तावेज बांटे, ताकि बजट को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

दुनिया में बजट की शुरुआत कहां से हुई?

दुनिया का पहला आधिकारिक बजट 1760 में इंग्लैंड में पेश किया गया था। इसके बाद-

  • फ्रांस ने 1817 में
  • अमेरिका ने 1921 में

आधुनिक बजट प्रणाली (Union Budget 2026) अपनाई। इन कदमों से सरकारी खर्च और आय में पारदर्शिता आई।

बजट 2026 से क्या उम्मीदें?

बजट 2026-27 से-

  • महंगाई से राहत
  • टैक्स स्लैब में बदलाव
  • रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस जैसे बड़े ऐलानों की उम्मीद की जा रही है।

Also read: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम मोड़, देशभर में बहस के बीच SC ने सुरक्षित रखा आदेश

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

TAGGED:Budget HistoryFinance Minister of IndiaIndian EconomyNirmala SitharamanNirmala Sitharaman BudgetNirmala Sitharaman Finance MinisterNirmala Sitharaman Newsparliament newsUnion Budget 2026Who is Nirmala Sitharaman
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad Police
गाजियाबादउत्तर प्रदेश

Ghaziabad Police की बड़ी कार्रवाई, 13 चोरी के वाहन बरामद

News Desk News Desk 2026-07-29
Badaun News: कांवड़ यात्रा को लेकर आज से लागू हुआ डायवर्जन प्लान
Today eNewspaper | 03 August 2026 Breaking News & Headlines
Bareilly Kanwar Yatra: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV और मेडिकल टीम तैनात
Jind Businessman Murder में बड़ा खुलासा, एक्स गर्लफ्रेंड और पति गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?