CUET UG 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह 30 जनवरी 2026 को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 (बुधवार) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NTA ने यह निर्णय कई उम्मीदवारों की रिक्वेस्ट के जवाब में लिया है ताकि वे समय रहते परीक्षा के लिए आवेदन (CUET UG 2026 Registration) कर सकें।
CUET UG 2026 परीक्षा का शेड्यूल
NTA के अनुसार, CUET UG 2026 परीक्षा 11 से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न सेंटर्स के अलावा भारत के बाहर 15 शहरों में भी आयोजित होगी। यह परीक्षा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट पार्टिसिपेटिंग यूनिवर्सिटीज़ में दाखिले के लिए एक ही विंडो अवसर प्रदान करती है।
आवेदन सुधार (Correction) की तारीखें
CUET UG 2026 के लिए आवेदन (CUET UG 2026 Registration) जमा करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
- सुधार की तारीखें- 9 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
उम्मीदवार इस दौरान सभी गलत या अधूरी जानकारी सुधार सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपडेट कर सकते हैं।

CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- स्टेप 1 – cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- स्टेप 2 – होमपेज पर ‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ सेक्शन में रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 – आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन के लिए क्रेडेंशियल्स जेनरेट करें।
- स्टेप 4 – ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी डिटेल्स सही और सटीक होने चाहिए।
- स्टेप 5 – दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- स्टेप 6 – उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट विकल्पों के माध्यम से एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- स्टेप 7 – फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
ध्यान दें: उम्मीदवार अधिकतम पांच सब्जेक्ट्स (भाषाओं और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट सहित) चुन सकते हैं। आवेदन शुल्क चुने गए सब्जेक्ट्स की संख्या के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन बढ़ाने का महत्व
अधिक उम्मीदवारों को आवेदन का मौका देने के लिए NTA ने यह कदम उठाया है। खासकर जो छात्र अंतिम दिनों में फॉर्म भरने में असमर्थ रहे थे, उनके लिए यह राहत भरी खबर है। इसके अलावा, छात्रों को फॉर्म में सुधार (CUET UG 2026 Registration) का भी समय मिल रहा है जिससे गलतियों से बचा जा सके और सही जानकारी के साथ आवेदन जमा किया जा सके।
तैयारी के टिप्स
- सभी जरूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।
- सब्जेक्ट्स की सही जानकारी और अंक सुनिश्चित करें।
- पेमेंट प्रक्रिया से पहले बैंक या नेट बैंकिंग के विकल्प तैयार रखें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज और रसीद डाउनलोड करना न भूलें।
CUET UG 2026 आवेदन प्रक्रिया और तिथियों के बदलाव (CUET UG 2026 Registration) से छात्र अब पर्याप्त समय में आवेदन कर पाएंगे और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
खबरें और भी- 26 की उम्र में विधायक, 45 में राष्ट्रीय अध्यक्ष – नितिन नबीन के उदय से बीजेपी में पीढ़ीगत बदलाव



