By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Kedarnath-Badrinath Controversy: केदारनाथ-बदरीनाथ में ‘गैर हिंदुओं’ पर बैन? क्या अब दर्शन से पहले होगा धर्म परीक्षण, BKTC की तैयारी से देश में मचा बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Kedarnath-Badrinath Controversy: केदारनाथ-बदरीनाथ में ‘गैर हिंदुओं’ पर बैन? क्या अब दर्शन से पहले होगा धर्म परीक्षण, BKTC की तैयारी से देश में मचा बवाल
उत्तराखंड

Kedarnath-Badrinath Controversy: केदारनाथ-बदरीनाथ में ‘गैर हिंदुओं’ पर बैन? क्या अब दर्शन से पहले होगा धर्म परीक्षण, BKTC की तैयारी से देश में मचा बवाल

ShreeJi
Last updated: 2026-01-27 11:02 अपराह्न
ShreeJi Published 2026-01-27
Share
Non-Hindu Entry Ban
Kedarnath-Badrinath Controversy: केदारनाथ-बदरीनाथ में ‘गैर हिंदुओं’ पर बैन? क्या अब दर्शन से पहले होगा धर्म परीक्षण, BKTC की तैयारी से देश में मचा बवाल
SHARE

Non-Hindu Entry Ban: उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को लेकर एक ऐसा फैसला चर्चा में है, जिसने आस्था, संविधान और सियासत – तीनों को आमने-सामने ला खड़ा किया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने संकेत दिए हैं कि वह केदारनाथ-बदरीनाथ समेत अपने अधीन आने वाले 48 मंदिरों में ‘गैर हिंदुओं’ के प्रवेश पर रोक लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस प्रस्ताव ने सोशल मीडिया से लेकर संसद तक धर्मक्लेश छेड़ दिया है।

Contents
Non-Hindu Entry Ban: क्या है पूरा मामला?Non-Hindu Entry Ban: दर्शन से पहले होगा धर्म परीक्षण?Non-Hindu Entry Ban: राजनीति और सियासत में उबालNon-Hindu Entry Ban: 48 मंदिरों में लागू होगा नियम?Non-Hindu Entry Ban: गंगोत्री मॉडल पर चलने की तैयारीNon-Hindu Entry Ban: चारधाम – अधिकार या आस्था?Non-Hindu Entry Ban: संविधान बनाम समिति का फैसलाNon-Hindu Entry Ban: ‘धाम’ का मतलब क्या है?Non-Hindu Entry Ban: गैर-हिंदू कर्मचारी और दुकानदारों का क्या?Non-Hindu Entry Ban: सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

Non-Hindu Entry Ban: क्या है पूरा मामला?

BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बयान दिया है कि चारधाम और समिति के अधीन मंदिर आस्था और साधना के केंद्र हैं, न कि पर्यटन स्थल। उनके मुताबिक, इन पवित्र स्थलों पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलना चाहिए, जो सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। इसी सोच के तहत मंदिर समिति एक ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है, जिसमें गैर-हिंदुओं की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Non-Hindu Entry Ban: दर्शन से पहले होगा धर्म परीक्षण?

इस फैसले के सामने आते ही सबसे बड़ा सवाल उठा – क्या अब श्रद्धालुओं को रोककर उनका धर्म पूछा जाएगा?

• क्या मंदिरों के बाहर बैरिकेड लगेंगे?
• क्या पहचान पत्र देखकर धर्म तय होगा?
• क्या कपड़ों, नाम या शक्ल से आस्था का अनुमान लगाया जाएगा?

इन सवालों ने इस फैसले को संवेदनशील और विवादास्पद बना दिया है।

Read : उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोगों में दहशत

Non-Hindu Entry Ban: राजनीति और सियासत में उबाल

इस मुद्दे पर विपक्ष ने सीधे-सीधे बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 15 का उल्लंघन है, जो धर्म के आधार पर भेदभाव को रोकता है। वहीं, मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलानाओं ने इसे धार्मिक भेदभाव करार दिया है।

Non-Hindu Entry Ban: 48 मंदिरों में लागू होगा नियम?

BKTC के अनुसार यह नियम सिर्फ केदारनाथ-बदरीनाथ तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि समिति के अधीन आने वाले 48 मंदिरों में इसे लागू करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि आने वाली बोर्ड मीटिंग में इस पर औपचारिक प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है।

Non-Hindu Entry Ban: गंगोत्री मॉडल पर चलने की तैयारी

गौर करने वाली बात यह है कि गंगोत्री मंदिर समिति पहले ही इस तरह का मॉडल अपने स्तर पर लागू कर चुकी है। अब BKTC उसी तर्ज पर बाकी धामों में भी गैर-सनातनी प्रवेश प्रतिबंध की योजना बना रही है।

Non-Hindu Entry Ban: चारधाम – अधिकार या आस्था?

BKTC अध्यक्ष का कहना है कि, ‘चारधाम नागरिक अधिकार का विषय नहीं, बल्कि आस्था का विषय हैं।’ उनके अनुसार, जो सनातन धर्म को मानते हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जो लोग सनातन पर विश्वास नहीं रखते, उनके लिए प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Non-Hindu Entry Ban: संविधान बनाम समिति का फैसला

यहां सबसे बड़ा संवैधानिक सवाल उठता है कि, क्या सरकारी अधिनियम से चलने वाली मंदिर समिति ऐसा नियम बना सकती है? विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यह फैसला कोर्ट में गया तो सरकार को यह साबित करना होगा कि यह,

• धार्मिक परंपरा की रक्षा है
• न कि किसी धर्म विशेष के खिलाफ भेदभाव

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Non-Hindu Entry Ban: ‘धाम’ का मतलब क्या है?

एक और बड़ा सवाल, धाम का मतलब सिर्फ मंदिर गर्भगृह या पूरा परिसर?

BKTC के अनुसार –

• मंदिर के अंदर गैर-सनातनी की एंट्री पूरी तरह बैन होगी
• मंदिर परिसर का दायरा बढ़ाया जाएगा
• गैर-सनातनी श्रद्धालु एक तय सीमा तक ही रह सकेंगे

Non-Hindu Entry Ban: गैर-हिंदू कर्मचारी और दुकानदारों का क्या?

BKTC का दावा है कि –

• मंदिर परिसर में पहले से कोई गैर-हिंदू कर्मचारी नहीं है
• सभी व्यवस्थाएं समिति की निगरानी में होती हैं

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि, अगर सुरक्षा व्यवस्था में कोई गैर-हिंदू तैनात है, तो उसके साथ क्या होगा।

Non-Hindu Entry Ban: सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर #KedarnathBan, #ReligiousTest, #CharDhamControversy जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि, ‘अगर आस्था दिल से होती है, तो धर्म पूछने की जरूरत क्यों?’

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Minority Education Authority को लेकर उत्तराखंड सरकार की बड़ी तैयारी, मदरसों में जुलाई से लागू हो सकती है नई व्यवस्था

Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर 2026, Group C पदों पर होगी बंपर भर्ती

Operation Sindoor China Support: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद चीन का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को तकनीकी मदद देने की बात मानी

CM Yogi Village Visit: योगी-धामी का फिटनेस अंदाज, गांव में दिखा अनोखा नजारा

UP CM Latest Update: सीएम योगी के गांव दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

TAGGED:BKTC DecisionChar Dham ControversyHindu Muslim DebateKedarnath Badrinath NewsNon-Hindu Entry BanReligious Freedom Indiatemple entry rulesUttarakhand politics
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Sonipat Civic Elections
हरियाणा

Sonipat Civic Elections: सोनीपत में चुनावी माहौल गरम, सीएम सैनी का ताबड़तोड़ जनसंपर्क

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-05-04
Joint Property Ownership: जॉइंट प्रॉपर्टी में मालिकाना हक का नियम, पार्टनर की मौत के बाद किसे मिलती है संपत्ति?
EPFO New Rules: प्राइवेट PF ट्रस्टों पर सख्ती, ब्याज दरों पर लगा 2% कैप, बदला ऑडिट सिस्टम
Maharashtra Latest News: नागपुर में कार गोदाम बना आग का गोला, दूर तक दिखा धुआं
Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?