By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद फिसला बाजार, सोना-चांदी की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद फिसला बाजार, सोना-चांदी की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक?
ताज़ा खबरे

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद फिसला बाजार, सोना-चांदी की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक?

Tej
Last updated: 2026-01-22 11:54 अपराह्न
Tej Published 2026-01-22
Share
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
SHARE

Gold Silver Price Today: लगातार रिकॉर्ड बना रहे सोने और चांदी की कीमतों पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों, सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग में कमी और मुनाफावसूली के दबाव ने कीमतों को नीचे खींच लिया। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है क्या यह खरीदारी का सही मौका है या अभी और गिरावट का खतरा बाकी है?

Contents
सोने में रिकॉर्ड तेजी (Gold Silver Price Today)के बाद बड़ी गिरावटचांदी की 9 दिन की रैली पर लगा विरामसोना-चांदी क्यों हुए सस्ते? (Gold Silver Price Today) जानें बड़ी वजहेंअंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या हाल?Budget 2026 से मिल सकता है सपोर्टखरीदारी का मौका या खतरे की घंटी?

सोने में रिकॉर्ड तेजी (Gold Silver Price Today)के बाद बड़ी गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 2,500 रुपये यानी करीब 1.56 प्रतिशत गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। इससे एक दिन पहले ही सोना 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ था। लगातार तेजी के बाद यह गिरावट निवेशकों के लिए चौंकाने वाली रही। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला।

Read More: 11 अवॉर्ड, 36 साल छोटी हीरोइन संग किस और बिना फीस का काम… ‘ब्लैक’ से रानी मुखर्जी ने रचा इतिहास

चांदी की 9 दिन की रैली पर लगा विराम

सोने के साथ-साथ चांदी में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई। लगातार नौ दिनों से जारी रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी 14,300 रुपये यानी करीब 4.3 प्रतिशत टूटकर 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले सत्र में चांदी 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इतनी तेज गिरावट ने अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

सोना-चांदी क्यों हुए सस्ते? (Gold Silver Price Today) जानें बड़ी वजहें

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

बाजार जानकारों के अनुसार, कई फैक्टर्स ने मिलकर कीमती धातुओं की चमक फीकी की है। HDFC Securities के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और मुनाफावसूली के कारण सोना-चांदी अपने उच्चतम स्तर से फिसल गए।

उन्होंने बताया कि Donald Trump द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर शुल्क लगाने की धमकी वापस लेने और ग्रीनलैंड को लेकर संभावित समझौते की बात से वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा मजबूत हुई। इससे निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई।

वहीं, LKP Securities के शोध उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी का कहना है कि भू-राजनीतिक जोखिमों में नरमी आने से घरेलू बाजार में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके अलावा, अमेरिका और भारत के बीच बेहतर व्यापार संबंधों की उम्मीद ने भी सोने-चांदी पर दबाव बनाया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या हाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव (Gold Silver Price Today ) देखने को मिला। चांदी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि इससे पहले यह 95.89 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी थी। सोने में भी ऊपरी स्तरों से हल्की नरमी देखने को मिली, जिससे घरेलू कीमतों पर असर पड़ा।

Budget 2026 से मिल सकता है सपोर्ट

Mirae Asset Sharekhan के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह का मानना है कि भले ही फिलहाल कीमतों पर दबाव बना हुआ है, लेकिन भू-राजनीतिक चिंताएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में आने वाले समय में सोने को फिर से समर्थन मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बजट में आयात शुल्क बढ़ने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को मजबूती मिल सकती है।

खरीदारी का मौका या खतरे की घंटी?

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट चरणबद्ध खरीदारी का मौका हो सकती है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में निवेश से पहले बाजार की दिशा और वैश्विक संकेतों पर नजर रखना जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए बाजार के संकेत देखकर ही रणनीतिक निवेश करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- फ्री बिजली का खेल खत्म? NEP 2026 ड्राफ्ट से बदलेगा पावर सेक्टर, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

You Might Also Like

Airfare Cap Removed Kejriwal Reaction: हवाई किराया कैप हटाने पर सियासत तेज, केजरीवाल बोले-मिडिल क्लास पर बढ़ेगा बोझ

Airfare Cap Removed India: हवाई किराए पर कैप खत्म – राहत या चिंता? अब बाजार तय करेगा टिकट की कीमत

PF Withdrawal Rules: पीएफ का पैसा किन कारणों से नहीं निकाला जा सकता, जानिए पूरी गाइड

March Weather Update: दिल्ली से देहरादून तक मौसम के बदले मिजाज, आनी थी गर्मी और आ गई सर्दी

Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल महंगा, LPG संकट के बीच बढ़ी आम आदमी की मुश्किलें

TAGGED:Budget Impact on GoldBullion MarketGold InvestmentGold Price TodayGold Silver FallIndian Commodity MarketPrecious MetalsSafe Haven AssetsSilver Price TodaySilver Rates
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
563518 1767119093
उत्तर प्रदेश

Vrindavan Traffic Update: 2 दिन तक मथुरा में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, ये रूट पूरी तरह बंद

Kannu Kannu 2026-03-19
Anant Singh: मोकामा के ‘छोटे सरकार’ की रिहाई पर भारी हुजूम, पटना से मोकामा तक दिखा समर्थकों का भीड़
Himachal Employee Dress Code: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए जींस-टीशर्ट बैन
Chaitra Navratri 2026: अगर बुझ जाए अखंड ज्योत तो क्या करें? जानें आसान और सही तरीका
Zomato Platform Fee Hike: अब ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, Swiggy और Rapido पर भी बढ़ेगा दबाव
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?