LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, उपनल कर्मचारियों से लेकर UCC संशोधन तक कई बड़े फैसलों पर नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, उपनल कर्मचारियों से लेकर UCC संशोधन तक कई बड़े फैसलों पर नजर
उत्तराखंड

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, उपनल कर्मचारियों से लेकर UCC संशोधन तक कई बड़े फैसलों पर नजर

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-15 1:32 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-15
Share
Dhami Cabinet Meeting
Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, उपनल कर्मचारियों से लेकर UCC संशोधन तक कई बड़े फैसलों पर नजर
SHARE

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह Dhami Cabinet Meeting में गुरुवार शाम 4 बजे सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक से जहां एक ओर हजारों उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, नागरिक उड्डयन और कार्मिक विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

Contents
उपनल कर्मचारियों की समान कार्य–समान वेतन की मांग पर फैसला संभवश्रीनगर मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों का मामला भी एजेंडे मेंसंविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर भी बन सकती है सहमतिपर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन की तैयारीस्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक उड्डयन से जुड़े प्रस्ताव भी शामिलसमान नागरिक संहिता (UCC) संशोधन अध्यादेश पर भी नजरकई मायनों में खास मानी जा रही है Dhami Cabinet Meeting

उपनल कर्मचारियों की समान कार्य–समान वेतन की मांग पर फैसला संभव

Dhami Cabinet Meeting का सबसे बड़ा फोकस उपनल कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समान कार्य–समान वेतन की मांग पर माना जा रहा है। इस मांग को लेकर सरकार पहले ही एक उप-मंत्रिमंडलीय समिति का गठन कर चुकी है। समिति द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर शासन स्तर पर परीक्षण भी पूरा हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, आज की Dhami Cabinet Meeting  में इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है, तो प्रदेशभर में कार्यरत हजारों उपनल कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों से चली आ रही उनकी मांग पर विराम लग सकता है।

Assistant Teacher LT Exam: सहायक अध्यापक LT (विशेष शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तारीख तय, 25 जनवरी 2026 को होगी लिखित परीक्षा

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों का मामला भी एजेंडे में

पिछली मंत्रिमंडल बैठक में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने से जुड़े प्रस्ताव को उप-मंत्रिमंडलीय समिति को संदर्भित किया गया था। यह मामला बीते कई महीनों से चर्चा में है और कर्मचारी संगठन लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

यह प्रकरण नैनीताल हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है, जिसके बाद राज्य सरकार इस विषय को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज की कैबिनेट बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है और कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

READ MORE: उत्तराखंड में यूसीसी को एक साल पूरा… करीब 5 लाख रजिस्ट्रेशन, शादी पंजीकरण में सबसे ज्यादा आवेदन, सर्वर बना बड़ी चुनौती

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर भी बन सकती है सहमति

Dhami Cabinet Meeting में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित प्रस्ताव भी चर्चा के केंद्र में रह सकता है। खासतौर पर नियमितीकरण के लिए कट-ऑफ डेट तय करने को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यदि इस दिशा में निर्णय लिया जाता है, तो इससे संविदा पर वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की संभावना है।

पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन की तैयारी

राज्य सरकार उत्तराखंड में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे न केवल नए पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिलेगी, बल्कि निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिल सकता है। सरकार का मानना है कि पर्यटन नीति में सुधार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक उड्डयन से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल

Dhami Cabinet Meeting में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा नागरिक उड्डयन विभाग से संबंधित योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ विभागों की नियमावलियों में संशोधन और नई नीतियों को भी आज की बैठक में मंजूरी मिल सकती है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सरल बनाया जा सके।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

समान नागरिक संहिता (UCC) संशोधन अध्यादेश पर भी नजर

Dhami Cabinet Meeting में समान नागरिक संहिता (UCC) संशोधन अध्यादेश को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है। दरअसल, राज्य सरकार ने कुछ समय पहले इस संशोधन अध्यादेश को मंजूरी के लिए लोक भवन (राजभवन) भेजा था, लेकिन कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण इसे वापस लौटा दिया गया था। अब सरकार इन त्रुटियों को दूर कर संशोधन अध्यादेश को दोबारा लागू करने की दिशा में कदम उठा सकती है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक में इस विषय पर चर्चा और मंजूरी की संभावना जताई जा रही है।

कई मायनों में खास मानी जा रही है Dhami Cabinet Meeting

कुल मिलाकर, आज होने वाली Dhami Cabinet Meeting  कर्मचारियों, विभागीय नीतियों और जनहित से जुड़े फैसलों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। यदि प्रस्तावित मुद्दों पर सहमति बनती है, तो इसका सीधा असर हजारों कर्मचारियों और आम जनता पर देखने को मिलेगा। अब सबकी निगाहें शाम 4 बजे होने वाली इस Dhami Cabinet Meeting पर टिकी हैं, जहां से उत्तराखंड की प्रशासनिक और नीतिगत दिशा को लेकर कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

TAGGED:Dhami Cabinet DecisionsDhami Government DecisionsEqual Pay PolicyUCC Amendment OrdinanceUCC Amendment UttarakhandUPNL EmployeesUPNL Salary UpdateUttarakhand Cabinet MeetingUttarakhand Cabinet NewsUttarakhand Policy Changes
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
news 2
E-paper

Today eNewspaper | 29 July 2026 Breaking News & Headlines

News Desk News Desk 2026-07-29
Meerut Kila Road Vyapar Sangh का प्रथम स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
Bareilly HPV Vaccine का नियमित टीकाकरण में हुआ शामिल
Badaun News: कांवड़ यात्रा को लेकर आज से लागू हुआ डायवर्जन प्लान
Muzaffarnagar Police ने कांवड़ सेवा शिविर मामले पर दी स्पष्ट जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?