LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: V2V Vehicle Communication: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, वी2वी वायरलेस तकनीक लाएगी केंद्र सरकार, कोहरे में भी मिलेगी रियल-टाइम चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > V2V Vehicle Communication: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, वी2वी वायरलेस तकनीक लाएगी केंद्र सरकार, कोहरे में भी मिलेगी रियल-टाइम चेतावनी
ताज़ा खबरे

V2V Vehicle Communication: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, वी2वी वायरलेस तकनीक लाएगी केंद्र सरकार, कोहरे में भी मिलेगी रियल-टाइम चेतावनी

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-09 5:28 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-09
Share
V2V Vehicle Communication nitin gadkari (1)
V2V Vehicle Communication: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, वी2वी वायरलेस तकनीक लाएगी केंद्र सरकार, कोहरे में भी मिलेगी रियल-टाइम चेतावनी
SHARE

V2V Vehicle Communication: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार एक बड़े तकनीकी बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बताया कि सरकार वाहन-से-वाहन (V2V) संचार आधारित वायरलेस तकनीक (V2V Vehicle Communication) लाने पर काम कर रही है। इस अत्याधुनिक तकनीक से वाहन आपस में सीधे संवाद कर सकेंगे, जिससे चालकों को आसपास मौजूद अन्य वाहनों की गति, दूरी, ब्रेक लगाने और ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद वाहनों की जानकारी रियल-टाइम अलर्ट के रूप में मिलेगी।

Contents
30 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को सैद्धांतिक मंजूरीV2V Vehicle Communication: कैसे काम करेगी वी2वी तकनीकहर साल 5 लाख सड़क हादसे, 1.8 लाख मौतेंमोटर वाहन अधिनियम में बड़े संशोधन की तैयारीसड़क हादसा पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजनाV2V Vehicle Communication: स्लीपर बसों की सुरक्षा पर सख्ती

गडकरी ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की वार्षिक बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इस तकनीक से चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और दुर्घटनाओं की आशंका में बड़ी कमी आएगी।

Read More: अमेरिका ने जारी की लेवल-4 ट्रेवल एडवाइजरी, 21 देशों की यात्रा पर रोक

30 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को सैद्धांतिक मंजूरी

गडकरी ने जानकारी दी कि इस परियोजना के लिए दूरसंचार विभाग के साथ संयुक्त कार्यबल का गठन किया गया है। दूरसंचार विभाग ने V2V संचार (V2V Vehicle Communication) के लिए 30 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम (5.875–5.905 गीगाहर्ट्ज) के उपयोग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह वायरलेस तकनीक खासतौर पर पीछे से तेज गति से आने वाले वाहनों, ट्रैफिक में खड़े वाहनों और अचानक सामने आने वाले खतरे की समय रहते जानकारी देगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक कोहरे के दौरान होने वाली सामूहिक टक्करों को रोकने में भी बेहद कारगर साबित होगी।

V2V Vehicle Communication nitin gadkari
V2V Vehicle Communication nitin gadkari

V2V Vehicle Communication: कैसे काम करेगी वी2वी तकनीक

मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि यह तकनीक सिम कार्ड जैसी एक विशेष चिप (V2V Vehicle Communication) के जरिए काम करेगी, जिसे वाहनों में लगाया जाएगा। जैसे ही कोई वाहन दूसरे वाहन के बेहद नजदीक आएगा, चालक को तुरंत रियल-टाइम अलर्ट मिलेगा।

यह प्रणाली वाहन के चारों ओर (360 डिग्री) काम करेगी। शुरुआत में यह तकनीक नए वाहनों में अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी और बाद में चरणबद्ध तरीके से सभी वाहनों में लागू की जाएगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

Read More: हरियाणा के नवगठित हांसी जिले में डॉ राहुल नरवाल ने संभाला पहला डीसी का कार्यभार

हर साल 5 लाख सड़क हादसे, 1.8 लाख मौतें

गडकरी ने चिंता जताते हुए कहा कि देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से 66 प्रतिशत मौतें 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की होती हैं। सरकार सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, कानूनों के सख्त पालन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़े दंड के जरिए भी हादसों में कमी लाने की कोशिश कर रही है।

मोटर वाहन अधिनियम में बड़े संशोधन की तैयारी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार आगामी बजट सत्र में मोटर वाहन अधिनियम में 61 संशोधन लाने की तैयारी कर रही है। इन संशोधनों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, कारोबारी सुगमता में सुधार, नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाना, कानूनों की भाषा को सरल करना और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है।

बैठक में बस बॉडी कोड, बीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग, चरणबद्ध तरीके से एडीएएस (Advanced Driver Assistance System) लागू करने, यातायात उल्लंघनों के लिए अंक-आधारित निगरानी प्रणाली और मालवाहक वाहनों के लिए डिजिटल एवं स्वचालित परमिट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

सड़क हादसा पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना

गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पूरे देश में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना शुरू करेंगे। ‘सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना, 2025’ के तहत पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से सात दिन तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह योजना देश की सभी श्रेणियों की सड़कों पर लागू होगी।

V2V Vehicle Communication: स्लीपर बसों की सुरक्षा पर सख्ती

आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने (V2V Vehicle Communication) फैसला किया है कि अब स्लीपर कोच बसें केवल ऑटोमोबाइल कंपनियों या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त केंद्रों में ही बनाई जाएंगी। साथ ही मौजूदा स्लीपर बसों में फायर डिटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, इमरजेंसी लाइटिंग, ड्राइवर नींद संकेतक लगाना अनिवार्य होगा। पिछले छह महीनों में स्लीपर बसों से जुड़े छह आग हादसों में 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार, चीन-जर्मनी से भी ज्यादा ताकतवर तकनीक, जानिए हर डिटेल 

You Might Also Like

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

E-Riksha Battery Management Apps: ई-रिक्शा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Google और Apple को नोटिस, 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने के निर्देश

Election Commission Alert: फेक न्यूज और AI डीपफेक पर सख्त चुनाव आयोग, अधिकारियों को दिए सक्रिय निगरानी के निर्देश

TAGGED:Nitin Gadkari NewsRoad Safety IndiaTransport Policy UpdateV2V TechnologyV2V Technology to Reduce Road AccidentsV2V wireless vehicleV2V wireless vehicle communicationVehicle Communication
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
1 Comment
  • News Desk says:
    2026-07-14 at 7:31 pm

    Hianbs

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Bareilly Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

Bareilly Kanwar Yatra: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV और मेडिकल टीम तैनात

News Desk News Desk 2026-07-29
Ghaziabad News: इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में स्नैचर और लुटेरा गिरफ्तार
Jhansi Bus Accident में दर्दनाक हादसा, चालक समेत 2 की मौत
Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या
Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?