LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Wildlife Conservation: मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईएफएस अधिकारियों के तबादले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Wildlife Conservation: मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईएफएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

Wildlife Conservation: मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-08 3:39 अपराह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
Wildlife Conservation
Wildlife Conservation: मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईएफएस अधिकारियों के तबादले
SHARE

Wildlife Conservation: मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश में कुल 28 आईएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इन तबादलों को जंगलों की कटाई, Wildlife Conservation  में लापरवाही और टाइगर रिजर्व में लगातार सामने आ रही बाघों व तेंदुओं की मौत की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार अब वन प्रबंधन को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

Contents
प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर पर बदलावकौन अधिकारी कहां हुआ पदस्थ? राज्य वन सेवा के अफसरों के भी तबादलेWildlife Conservation की मिली-जुली प्रतिक्रिया2025 में बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंतामुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद सख्तीसरकार का संदेश साफ

प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर पर बदलाव

इस फेरबदल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभाष कुमार ठाकुर को अनुसंधान एवं विस्तार विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीधी स्थित संजय टाइगर रिजर्व के संचालक रहे अमित कुमार दुबे को वहां से हटाकर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) वन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। सूत्रों के अनुसार, संजय टाइगर रिजर्व सहित अन्य संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीवों की मौत और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है।

READ MORE: घसियारी कल्याण योजना फिर से शुरू, पर्वतीय महिलाओं को मिलेगा चारे का लाभ

कौन अधिकारी कहां हुआ पदस्थ? 

जारी आदेश के अनुसार, प्रफुल्लनीरज गुलाबराव फुलझेले को मुख्य वन संरक्षक, मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इससे पहले वे मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल में कार्यरत थे। मुख्य वन संरक्षक उज्जैन वृत्त मस्तराम बघेल को अब मुख्य वन संरक्षक जबलपुर वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह Wildlife Conservation  जबलपुर कमल अरोरा को छिंदवाड़ा वन संरक्षक बनाया गया है, जबकि छिंदवाड़ा की वन संरक्षक मधुव्ही राज को बैतूल भेजा गया है। बैतूल से बासु कन्नोजिया को खंडवा वन संरक्षक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य वन सेवा के अफसरों के भी तबादले

केवल आईएफएस ही नहीं, बल्कि राज्य वन सेवा के 20 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। खासतौर पर नर्मदापुरम में सागौन और साल के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच के बाद नर्मदापुरम वन मंडलाधिकारी मजयं गुर्जर को उनके पद से हटाकर भोपाल में उप वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन प्रमुख कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इस कार्रवाई को सरकार की सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

READ MORE: उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र 9 जनवरी को होंगे सेवानिवृत्त, फुल कोर्ट फेयरवेल की तैयारियां पूरी

Wildlife Conservation की मिली-जुली प्रतिक्रिया

पर्यावरणविद और आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे का कहना है कि नर्मदापुरम में अवैध कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को हटाना सही कदम है। हालांकि उन्होंने यह भी चिंता जताई कि कुछ टाइगर रिजर्व में ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना की गई है, जिनका Wildlife Conservation  का अनुभव सीमित रहा है। उनके मुताबिक, यदि सही और अनुभवी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात नहीं किया गया तो संरक्षण के प्रयास कमजोर पड़ सकते हैं।

2025 में बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

मध्य प्रदेश में वर्ष 2025 के दौरान बाघों की मौत का आंकड़ा बेहद चिंताजनक रहा है। पूरे साल में प्रदेश में कुल 54 बाघों की मौत दर्ज की गई, जो देश में सबसे अधिक मानी जा रही है। इनमें से 8 बाघों की मौत करंट लगने से, 5 की मौत बीमारी या सीजर के कारण और एक बाघ की मौत शिकार में हुई। बांधवगढ़ और कान्हा टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा बाघों की मौत सामने आई है।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद सख्ती

लगातार हो रही बाघों की मौतों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सार्वजनिक रूप से नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद वन मुख्यालय ने प्रदेश के सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में विशेष अभियान शुरू किया है। बिजली के तार बिछाकर शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और जंगलों में गश्त भी बढ़ाई गई है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

सरकार का संदेश साफ

वन सेवा में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि अब Wildlife Conservation और वन्यजीव सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में इन तबादलों का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News, Uttarakhand Weather

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
मेरठ में मुस्लिम समाज ने की शिवभक्तों की सेवा, कांवड़ियों को शिकंजी वितरण
उत्तर प्रदेश

मेरठ में मुस्लिम समाज ने की शिवभक्तों की सेवा, कांवड़ियों को पिलाई ठंडी शिकंजी

Meena Chauhan By Meena Chauhan 5 दिन ago
पटना में ब्रेजा कार से भरभराकर गिरीं शराब की बोतलें, डिक्की खुलते ही खुला राज, ड्राइवर काजू गिरफ्तार
जालंधर होटल में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, दो दिन से कमरे में थी ठहरी
झांसी पुलिस ने ढूंढा खोया मोबाइल, युवक ने कहा शुक्रिया
डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?