LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Train Delay: यात्रियों को राहत…, ट्रेन देरी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे का नया एक्शन प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ट्रेंडिंग > Train Delay: यात्रियों को राहत…, ट्रेन देरी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे का नया एक्शन प्लान
ट्रेंडिंग

Train Delay: यात्रियों को राहत…, ट्रेन देरी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे का नया एक्शन प्लान

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-05 5:56 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-05
Share
Train Delay
Train Delay: यात्रियों को राहत..., ट्रेन देरी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे का नया एक्शन प्लान
SHARE

Train Delay: रेलवे ने मालगाड़ियों की तकनीकी खामियों से यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षित, सुचारू और भरोसेमंद रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने कमर्शियल, ऑपरेटिंग, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों की एक संयुक्त टीम का गठन किया है। इस पहल का मुख्य लक्ष्य वैगन से जुड़ी संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान करना, मैकेनिकल खराबियों को रोकना, Train Delay और यात्री ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार लाना है।

Contents
वैगन खराबी से यात्री ट्रेनें होती हैं प्रभावितग्रीस सील को नुकसान बना बड़ी समस्याTrain Delay, पहले से रोकथामलोको रनिंग स्टाफ ने बताई जमीनी हकीकतTrain Delay पर क्या होती है प्रक्रिया?अधिकारियों की जवाबदेही तयजहां स्टाफ नहीं, वहां क्रू की जिम्मेदारीयात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

वैगन खराबी से यात्री ट्रेनें होती हैं प्रभावित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई बार मालगाड़ियों के वैगन में तकनीकी खराबी आने से पूरा रूट बाधित हो जाता है। चूंकि यात्री और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक सेक्शन साझा करती हैं, ऐसे में किसी वैगन के रुकने या खराब होने से पीछे चल रही यात्री ट्रेनें या तो क्लीयरेंस का इंतजार करती हैं या उन्हें दूसरे रूट पर डायवर्ट करना पड़ता है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ता है, Train Delay, असुविधा और अनिश्चित यात्रा का सामना करना पड़ता है।

RBI का बड़ा खुलासा…, 2000 रुपये के नोटों में से 98% वापस लौटे, अब भी वैध है करेंसी

ग्रीस सील को नुकसान बना बड़ी समस्या

रेलवे के अलग-अलग जोनों से आई रिपोर्ट में बताया गया है कि खासतौर पर खुले वैगनों में ग्रीस सील को नुकसान पहुंचने की घटनाएं बढ़ी हैं। यह नुकसान अक्सर तिरपाल कवर, नायलॉन की रस्सी, तार या अन्य ढीले सामान के चलते होता है, जो चलती ट्रेन के दौरान एक्सल बॉक्स एरिया में फंस जाते हैं। ऐसे मामलों में न केवल वैगन को रोका जाता है, बल्कि कई बार पूरी लाइन ब्लॉक हो जाती है, जिससे सुरक्षा जोखिम भी पैदा होता है।

Train Delay, पहले से रोकथाम

रेलवे का मानना है कि इन समस्याओं को शुरुआत में ही रोका जा सकता है। इसी सोच के तहत बनाई गई संयुक्त टीम लोडिंग और अनलोडिंग पॉइंट्स पर प्रक्रियाओं की निगरानी करेगी। टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वैगन सही तरीके से ढके हों, तिरपाल मजबूती से बंधा हो और कोई भी ढीला सामान बाहर न लटक रहा हो। रेलवे का लक्ष्य है कि ऐसी छोटी लेकिन गंभीर तकनीकी खामियों को उद्गम स्थल पर ही दूर कर दिया जाए।

READ MORE: सोमनाथ की गाथा…, हजार साल बाद भी अडिग आस्था, पीएम मोदी ने लेख में बताया मंदिर से जुड़ा भारत का आत्मविश्वास

लोको रनिंग स्टाफ ने बताई जमीनी हकीकत

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष राम शरण ने कहा कि देखने में मामूली लगने वाली चीजें भी बड़े परिचालन संकट का कारण बन सकती हैं। उनके मुताबिक, ‘एक रस्सी या ढीला कवर कई बार वैगन को रोकने की वजह बन जाता है, जिससे पीछे चल रही यात्री ट्रेनें बेवजह लेट होती हैं। एक बार अगर अप या डाउन लाइन ब्लॉक हो जाए, तो पूरे सेक्शन में ट्रेनों की कतार लग जाती है।’

Train Delay पर क्या होती है प्रक्रिया?

ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के जोनल एडवाइजर तपस चट्टराज ने बताया कि नियमों के अनुसार अगर किसी ट्रेन में खराबी का पता चलता है, तो उसे साइडिंग पर ले जाने की कोशिश की जाती है ताकि अन्य ट्रेनों पर असर न पड़े। लेकिन अगर खराबी बीच सेक्शन में आती है, तो पूरे नेटवर्क पर देरी होना तय है। ऐसे मामलों में रेलवे विस्तृत जांच करता है और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाती है।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

अधिकारियों की जवाबदेही तय

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि शुरुआती लोडिंग पॉइंट या साइडिंग पर चीफ गुड्स सुपरवाइजर और स्टेशन सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी होगी कि वे गलत तरीके से लगाए गए तिरपाल के मामलों की मासिक रिपोर्ट तैयार करें। इस रिपोर्ट में डिटेंशन चार्ज से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी, जिसे वरिष्ठ डीसीएम कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, सेक्शनल कमर्शियल इंस्पेक्शन इन रिपोर्टों की क्रॉस जांच कर सत्यापन करेंगे।

जहां स्टाफ नहीं, वहां क्रू की जिम्मेदारी

जिन स्थानों पर डेडिकेटेड निरीक्षण स्टाफ उपलब्ध नहीं है, वहां ट्रेन क्रू और गार्ड को लोडिंग या अनलोडिंग के बाद वैगन की जांच करनी होगी। अगर उन्हें कोई असुरक्षित तिरपाल या लटका हुआ सामान दिखता है, तो तुरंत स्टेशन मास्टर या संबंधित अधिकारी को सूचित करना होगा।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे का कहना है कि इस संयुक्त पहल से न केवल मालगाड़ियों की तकनीकी खराबियां Train Delay कम होंगी, बल्कि यात्री ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा में भी सुधार होगा। लंबे समय में यह कदम रेल यात्रा को अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

New York News: 1454 फीट की ऊंचाई पर इश्क! प्रपोजल के बाद सीधे पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा कपल

Metro Viral Video: मेट्रो में महिला के हाथ दिखी ‘How to Kill Men and Get Away With It’ किताब, VIDEO वायरल, 1.9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Ram Temple NEWS चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से बढ़ी हलचल, राम मंदिर दान जांच में FIR, गिरफ्तारियां और SIT की कार्रवाई ने बदली तस्वीर

TAGGED:railway joint teamrailway safety drivesmooth train operationstrain delay solutionwagon technical fault
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Jind Businessman Murder
हरियाणा

Jind Businessman Murder में बड़ा खुलासा, एक्स गर्लफ्रेंड और पति गिरफ्तार

News Desk News Desk 2026-07-31
Bihar News में IGIMS से मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी
Shatvadan Shankhdhar: दूरदर्शन लखनऊ पर गूंजेगी बदायूं की साहित्यिक पहचान
Bareilly HPV Vaccine का नियमित टीकाकरण में हुआ शामिल
Meerut Crime: मां और प्रेमी पर मासूम की हत्या का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?