रिपोर्टर- सचिन कश्यप
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र से दो बुरी खबरे सामने आई है। पहली खबर रामविहार कॉलोनी बंथला की है जहां देर शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे बिजली विभाग का कर्मचारी राजू की मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक राजू लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक करंट लगने से वह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा।
Ghaziabad News: इलाज के दौरात मृत घोषित
इस भयानक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर अवस्था में घायल राजू को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना में कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या जिस समय करेंट मैन पोल पर चढ़ा, उस समय इलाके की बिजली नहीं काटी गई थी क्योंकि अगर बिजली घर की ओर से लाइनमैन भेजा गया था तो क्या उनका संपर्क आपस में ठीक नहीं था।

दूसरी खबर का ऐलान गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका सफाई कर्मचारी के द्वारा किया गया। इस मामले में सफाईकर्मी की ओर से आरोप लगाया गया है कि मोनू गुरु की ज्यातियों व उत्पीड़न से तंग आकर वह यह फैसला लेने के लिए विवश हुआ हैं। उसने लिखा कि “आज सुबह 11 बजे थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र, सेवा धाम चौकी पर मैं आत्महत्या करूँगा।”
Ghaziabad News: सफाई कर्मचारी ने क्या आरोप लगाया ?
सफाई कर्मचारी ने आरोप लगाया हैं कि मोनू नाम का व्यक्ति रोज़ उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करता है और इसके बाद उसने उसके साथ बाहर के बुलाए गए गुर्गों से मारपीट भी करवाई। इतनी शिकायतों के बावजूद भी कोई केस दर्ज नहीं किया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad Latest Update: छत गिरने से भयानक हादसा, 5 लोग घायल



