Ghaziabad News: पुलिस कमिश्नरेट थाना साहिबाबाद ने मुखबिर कि सुचना पर अंग्रेजी शराब से भरा टैंकर पकड़ लिया। शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टैंकर में रखे कंटेनरों में लकड़ी के बुरादे के बीच शराब कि बोतलों को छुपा रखा था।
राजेंद्र गोल चक्कर से जब्त कि शराब
डीसपी (ट्रांस हिंडन जोन) निमिष पाटिल साहिबाबाद थाने में प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया उन्होंने बताया कि अभियुक्त कि सुचना पर टैंकर संख्या डीएल-1एल- एई- 8450 को थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर गोल चक्कर से हिरासत में लिया है। टैंकर से पुलिस ने चंडीगढ़ से तस्करी कर लायी जा रही शराब कि कुल 309 बोतल जब्त कि है, जिसमे 309 हाफ और 107 पुव्वे बरामद किये। कुल बरामद शराब कि कीमत लगभग चार लाख रूपए है। पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
ट्रांसपोर्टर करा रहा था शराब कि तस्करी
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि राजदेव, परमजीत और संजीव ने बताया कि अंकुर ट्रांसपोर्ट के मालिक बृजेश कुमार धहिया पुत्र हाऊ लाल निवासी चिकम्बरपुर, थाना साहिबाबाद गाजियाबाद की है। ब्रजेश ही चंडीगढ़ से अवैध शराब कि तस्करी बिहार करवाता था। आरोपियों ने बताया कि हम पिछले एक साल से बिलकुल इसी तरीके से चंडीगढ़ से बिहार शराब कि तस्करी करते थे। मुख्या आरोपी ब्रजेश अभी फरार है, पुलिस ने तीनो आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी ब्रजेश कि तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/the-woman-used-to-feed-rotis-made-from-kneaded-flour-with-her-urine/



