By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP News: यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई, जानें किस पार्टी की कैसी है तैयारी?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > UP News: यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई, जानें किस पार्टी की कैसी है तैयारी?
ताज़ा खबरे

UP News: यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई, जानें किस पार्टी की कैसी है तैयारी?

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-10-16 4:32 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2024-10-16
Share
chunav
SHARE

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का बिगुल बज गया है. इन सीटों पर मतदान 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को कराई जाएगी. इनमें से आठ सीटों पर उपचुनाव विधायकों के सांसद चुने जाने की वजह से कराया जा रहा है. वहीं एक सीट पर उपचुनाव वहां 2022 में जीते विधायक को सजा सुनाए जाने की वजह से हो रहा है. नौ सीटों के इस उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है ।

आकाश आनंद भी पार्टी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे

इसी बीच सभी पार्टियां जोरों शोरों से तैयारी में जुटी हैं। लोकसभा चुनाव में शून्य पर सिमटने वाली बसपा के सामने उपचुनाव में भी खाता खोलने की बड़ी चुनौती दिखाई दे रही है। बसपा अकेले ही सभी सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। पार्टी ने जातीय समीकरण देखते हुए प्रत्याशी भी तय कर लिए हैं, लेकिन उनकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी पार्टी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे। वैसे तो जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से एक भी बसपा ने साल 2022 के आम चुनाव में नहीं जीती थी। उस चुनाव में पार्टी को सिर्फ बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट पर सफलता मिली थी।

भाजपा की कमान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली

वहीं, भाजपा की ओर से उपचुनाव की कमान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली है। वह उपचुनाव वाली सभी सीटों का दौरा कर चुके हैं। वहां पहले संगठन के लोगों के साथ बैठकर बात की और फिर उनके मिले फीडबैक के आधार पर वहां के अफसरों को लोगों की समस्याओं को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए।उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी जमीनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी सीटों का सर्वे पूरा हो चुका है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर हर सीट के प्रभारी तय हो चुके हैं। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते बीजेपी प्रत्याशियों की भी घोषणा कर सकती है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

सपा और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

यूपी के उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और 6 सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं।कांग्रेस वैसे तो सभी सीटों पर प्रचार में जुटी थी लेकिन सपा ने एकतरफा छह सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए तो इससे कांग्रेस हैरत में आ गई क्योंकि फूलपुर और मझवां पर वह खुद दावा कर रही थी। पर सीटों को लेकर चल रही तकरार के बीच भी कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन तय है। सपा को अहसास है कि मुस्लिमों का समर्थन उसे तभी मिलेगा जब गठबंधन के तौर वह उतरेंगे। इसीलिए कांग्रेस को साथ लेकर ही चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें :-

https://lokhitkranti.com/notorious-criminal-caught-by-the-police-fired-a-shot-at-the-police-during-interrogation/

You Might Also Like

E-Riksha Battery Management Apps: ई-रिक्शा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Google और Apple को नोटिस, 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने के निर्देश

Election Commission Alert: फेक न्यूज और AI डीपफेक पर सख्त चुनाव आयोग, अधिकारियों को दिए सक्रिय निगरानी के निर्देश

WhatsApp Username Feature: सरकार सख्त, Meta से 3 दिन में मांगा जवाब, साइबर ठगी को लेकर बढ़ी चिंता

NEET JEE Admission: नीट-जी के साथ अब 12वीं बोर्ड के नंबर भी होंगे अहम? एडमिशन प्रक्रिया में बड़े बदलाव की तैयारी

Diljit Dosanjh News: दिलजीत दोसांझ जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले- ‘मुझे प्रोटेस्ट से दूर ही रखो’

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
T20I Cricket Records: A blast of 100 sixes! Abhishek Sharma makes history; Rohit remains at No. 1, Surya holds the second spot.
खेल

T20I Cricket Records: 100 छक्कों का धमाका! अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, रोहित नंबर-1, सूर्या दूसरे स्थान पर कायम

Kannu Kannu 2026-07-03
आपकी जेब को मिल सकती है बड़ी राहत! Petrol Diesel Price में 2 से 4 रुपये तक कटौती की उम्मीद, जानिए कब सस्ता होगा ईंधन
Shamli News:’मैं फिर से आयुष मलिक हूं’… मोहम्मद अली से हिंदू धर्म में लौटे युवक, वीडियो जारी कर मांगी माफी
Azad Samaj Party News: रिटायर IPS प्रेमप्रकाश ने थामा चंद्रशेखर आजाद का हाथ, आजाद समाज पार्टी में शामिल होकर किया बड़ा ऐलान
Raebareli News: अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार! मानसिक रूप से कमजोर युवक को महिला कर्मी ने लातों से पीटा, वीडियो वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?