Hapur News: गांव भोवापुर मस्ताननगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की एक युवक ने महिला को स्टॉक मार्किट का लालच देकर उससे करीब 23 लाख रूपए लूट लिए। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने अपने आप को एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बताया था।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/notorious-criminal-caught-by-the-police-fired-a-shot-at-the-police-during-interrogation/
क्या है पूरा मामला
गांव भावपुरा चीनी मिल निवासी दीक्षा कंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ महीनों पहले उसे एक अज्ञात नम्बर से व्हाट्सप्प पर मैसेज आया था। महिला ने जब से पूछा तो मैसेज करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बताया था, और उसने बताया कि उसकी कंपनी डीमेट स्टॉक आईपीओ में कमीशन का काम करती है। उसकी कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने पर वह अन्य कंपनियों के मुकाबले अच्छा मुनाफा दिलाते है और मुनाफे पर केवल 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। आरोपी ने महिला को अच्छी कंपनियों के आईपीओ स्वीकृत कराने का झांसा दिया। महिला ने अपने बैंक खाते से आरोपी द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में 23 लाख 59 हजार से अधिक धनराशि ट्रांसफर कर दी। इसी बीच आवश्यकता होने पर उसने अपने आईपीओ के माध्यम से 1.40 लाख रुपये निकाले।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/the-woman-used-to-feed-rotis-made-from-kneaded-flour-with-her-urine/



