अवैध पार्किंग हमारे शहर की बड़ी समस्या है जिसके कारण बहुत सारी दूसरी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। इसके कारण न सिर्फ लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है बल्कि कई बार तो इनके कारण लगने वाले जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
Loni Police की ओर से अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं। यह कार्यवाही लोनी भोपुरा मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ की गई।
धारा 152 (बीएनएस) के तहत नोटिस जारी
लोनी भोपुरा मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ Loni Police-प्रशासन की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को धारा 152(बीएनएस) के तहत नोटिस जारी किया गया और उन्हें जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई। इस कार्यवाही के दौरान सड़क पर अवैध पार्किंग कर खड़े किए गए वाहनों के चालान भी काटे गए, जिससे मार्ग पर बाधित हो रहे यातायात को सुचारू किया जा सके।

अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं
इस पूरी कार्रवाई की निगरानी एसीपी टीलामोड अतुल कुमार एवं एसीपी ट्रैफिक सूर्यबली मौर्य ने मौके पर रहकर की। अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
क्या है धारा 152 ?
धारा 152 के तहत तब कार्रवाई की जाती हैं, जब किसी सार्वजनिक व्यवस्था को दबाने की कोशिश की जा रही हो या फिर उसने दखल देने का प्रयास हो रहा हो। यह मामला इसलिए धारा 152 के तहत आता हैं क्योंकि इन अवैध पार्किंग के कारण सड़क छोटी हो जाती हैं जो सार्वजनिक अहित को जन्म देती हैं। इसमे जुर्माने से लेकर कारावास तक की सजा मिल सकती हैं लेकिन वह जुर्म की गंभीरता पर निर्भर करता हैं।
यह भी पढ़े- कौन हैं Miss India Universe विजेता Manika Vishwakarma ?



