Ghaziabad News: किशोरी के साथ फूफा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी अपने फूफा के साथ क्रासिंग रिपब्लिक स्थित एक फ्लैट में रहती थी। जब आरोपी की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी तब आरोपी ने मौका पा कर किशोरी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
क्या है पूरा मामला
किशोरी के साथ फूफा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला क्रासिंग रिपब्लिक से सामने आया है। जब घर पर कोई मौजूद नहीं था तो आरोपी ने मौका पा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी 11वी कक्षा में पढ़ती है, किशोरी के पिता माँ की हत्या के जुर्म में मेरठ जेल में बंद है। जनवरी 2024 में आरोपी फूफा ने उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था, तभी से फूफा आए दिन उसके साथ घिनौनी हरकत करता रहता था, इस हरकतों से तंग आकर किशोरी ने पुलिस को सब सच-सच बता दिया।

10 साल से फूफा के घर में रह रही थी किशोरी
मां की मौत के समय किशोरी सात साल की थी। तभी से वह अपने फूफा के घर में रह रही है। 11वीं में पढ़ रही किशोरी अब 17 साल की हो गई है। एसीपी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक आरोपी जनवरी से किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। मामले मे पुलिस ने किशोरी के मामा व मौसी से संपर्क किया और मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मामा और मौसी के सुपुर्द कर दिया।



