Reason Behind Humidity: गर्मियों में जब भी बारिश होती है तो लोगों को ऐसा लगता है कि अब उन्हे गरमी से राहत मिलने वाली है, बारिश से तापमान कम हो जायेगा, हालांकि ऐसा नहीं होता है। जब हल्की बारिश होती है तो उसके बाद उमस और भी ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से पसीना आने लगता है, केवल इतना ही नहीं शरीर में चिपचिपाहट भी महसूस होने लगती है।
अब सवाल ये है कि बारिश के बाद तो मौसम ठंडा होना चाहिए, लेकिन गर्मी और उमस क्यों महसूस होती है और अधिक पसीना क्यों आने लगता है? क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर बारिश होने के बाद मौसम ठंडा होने के बजाय गर्म क्यों हो जाता है? इसके पीछे की क्या वजह है? चलिए इसके पीछे छुपे वैज्ञानिक कारणों को विस्तार से समझते हैं।
उमस से क्यों लगती है गर्मी? (Reason Behind Humidity)
हवा में मिलने वाले वॉटर वेपर की जो मात्रा होती है उसे उमस या नमी कहते हैं। जब हवा में नमी अधिक हो जाती है, तो पसीना जल्दी सूखता नहीं है और रूकता भी नहीं है, यही कारण है कि इससे शरीर में ठंडक की जगह गर्मी महसूस होने लगती है.

बारिश के बाद क्यों होती है उमस? (Reason Behind Humidity)
जब बारिश होती है तो पेड़-पौधे, जमीन और हर जगह पानी भर जाता है। लेकिन जैसे ही बारिश रूकने के बाद सूरज की रौशनी के साथ गरमाहट आती है, तब यह पानी हर जगह से धीरे-धीरे वेपोराइज होने लगता है और हवा में मिल जाता है। जिस कारण इस पुरे वातावरण में नमी की मात्रा अधिक हो जाती है और उमस बढ़ने लगती है।

हवा में बारिश के दौरान पहले से ही कुछ मात्रा में वॉटर वेपर मौजूद होते हैं, बारिश के बाद यह बादलों के रूप में नीचे आते हैं। बारिश रूकने बाद भी यह नमी हवा में बनी रहती है और इस वजह से ह्युमिडिटी का और ज्यादा स्तर बढ़ जाता है।

“हीट इंडेक्स” के माध्यम से मौसम वैज्ञानिक उमस और तापमान के प्रभाव को मापते हैं। जब उमस अधिक होती है, तो शरीर का पसीना पूरी तरह वेपोराइज नहीं हो पाता, जिसकी वजह से गर्मी ज्यादा महसूस होती है बारिश के बाद भले ही तापमान कम हो पर हीट इंडेक्स बढ़ जाता है।
Read more: कौन हैं Arjun Pratap Bajwa , जिनके साथ सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल



