By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Attack in Pakistan : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने 13 सैनिकों को सुलाया मौत की नींद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Attack in Pakistan : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने 13 सैनिकों को सुलाया मौत की नींद
ताज़ा खबरे

Attack in Pakistan : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने 13 सैनिकों को सुलाया मौत की नींद

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-28 4:23 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-28
Share
Untitled design 91 Picsart AiImageEnhancer
SHARE

Attack in Pakistan : इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

अक्सर भारत में अराजकता और दहशत फैलाने की कोशिश करने वाला पाकिस्तान आज खुद अन्दरूनी कलह से जूझ रहा हैं। आतंकियों को संरक्षित करने वाली पाकिस्तानी आर्मी को अब खुद आतंकी हमलों से गुजरना पड़ रहा हैं। उसका अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर भीषण आत्मघाती कार बम हमला हुआ है, जिसमें 13 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली कस्बे के खादी मार्केट इलाके में हुआ, जो पहले से ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलों के लिए कुख्यात है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकी गतिविधियों में लगातार तेजी देखी गई हैं और वहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले तेज होते जा रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी से जुड़े उसूद-उल-हर्ब गुट ने ली है, जो इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन और हाफिज गुल बहादुर ग्रुप से जुड़ा माना जाता है।

Attack in Pakistan :  जानें क्या हैं पूरी खबर ?

स्थानीय अधिकारियों के मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर विस्फोटकों से लदी एक आत्मघाती कार ने पाकिस्तानी सेना के बम-निरोधक यूनिट के एमआरएपी वाहन को टक्कर मार दी। उस समय सेना की यह गाड़ी नागरिक क्षेत्रों में बम-निरोधक ड्यूटी पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि 13 सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वही 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। घायलों में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनमें कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की वजह से आसपास के दो घरों की छतें गिर गईं, जिससे छह बच्चे भी घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत व बचाव कार्य में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

यह आत्मघाती हमला पाकिस्तान में बढ़ती आतंकी घटनाओं की उस लहर का हिस्सा है जिसने हाल ही के महीनों में खासतौर पर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत को हिला कर रख दिया है। पाकिस्तानी सेना ने इसी साल मार्च में दावा किया था कि उसने टीटीपी से जुड़े 10 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था, लेकिन इसके बावजूद हमले नहीं थमे। मार्च में ही बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया था, जिसमें 21 यात्री और 4 अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए थे। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी मौतों में पिछले साल के मुकाबले 45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 2023 में 748 से बढ़कर 2024 में 1,081 हो गईं। इसके साथ ही पाकिस्तान दुनिया में आतंकवादी हमलों से होने वाली मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो कही ना कही पाकिस्तानी हुकूमत से ग्रस्त लोगों के अंदर आजादी को लेकर उनकी मांगों के बढ़ने की ओर इशारा कर रहा हैँ।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/shefali-jariwala-death-how-did-parag-tyagi-husband-of-kaanta-laga-fame-actress-rise-from-the-streets-of-ghaziabad/

You Might Also Like

Lipulekh Dispute: कैलाश मार्ग पर फिर तनातनी, लिपुलेख विवाद ने भारत-नेपाल संबंधों में बढ़ाई हलचल

AAP MPs Disqualification Demand: संजय सिंह का बड़ा बयान, राघव चड्ढा सहित 3 सांसदों पर अयोग्यता की मांग

8th Pay Commission Salary Hike: 8वें वेतन आयोग पर नई बहस, 18000 से सीधे 72000 बेसिक सैलरी की मांग ने बढ़ाई हलचल

Jairam Ramesh Criticism Modi Speech: मोदी के संबोधन पर कांग्रेस का तीखा पलटवार, जयराम रमेश बोले-‘निराशा और पक्षपात से भरा था भाषण’

Nepal Government Office Timing Change: नेपाल में तेल संकट के बीच नया बदलाव, सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे खुलेंगे, शनिवार-रविवार दो दिन छुट्टी

TAGGED:Attack in Pakistan
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
IAS Inspirational Story: Yogi government's big decision! IAS officer Isha Priya, who provided free classes, is appointed DM.
उत्तर प्रदेश

IAS Inspirational Story: योगी सरकार का बड़ा फैसला! फ्री क्लासेस वाली IAS ईशा प्रिया को मिली DM की कमान

Kannu Kannu 2026-04-28
Haryana Civic Body Elections 2026: बीजेपी ने जारी किया 21 सूत्रीय संकल्प पत्र, सैनी बोले-हर वादा होगा 100 फीसदी पूरा
India-UAE Trade Relations: CEPA के बाद भारत-UAE व्यापार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कारोबार
RCB vs DC IPL 2026: हेज़लवुड-भुवनेश्वर की तूफानी गेंदबाज़ी में उड़ी पूरी दिल्ली की टीम, कोहली ने रचा नया कीर्तिमान
BJP Campaign Punjab: पंजाब में सियासी वार, अमित शाह का मिशन ‘नशा’, AAP पर सीधा निशाना
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?