By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे में लैंडिंग गियर या इंजन फेल? सामने आईं 3 चौंकाने वाली थ्योरीज़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे में लैंडिंग गियर या इंजन फेल? सामने आईं 3 चौंकाने वाली थ्योरीज़
ताज़ा खबरे

Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे में लैंडिंग गियर या इंजन फेल? सामने आईं 3 चौंकाने वाली थ्योरीज़

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-13 11:06 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-13
Share
sdasdasdsd 1
SHARE

Plane Crash : क्या पक्षी टकराने से हुआ क्रैश या थी तकनीकी गड़बड़ी?

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को उस वक्त हाहाकार मच गया जब एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था और इसमें 242 यात्री सवार थे। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान एक रिहायशी इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गया, जहां छात्र लंच कर रहे थे। आग और धमाके से इलाका थर्रा उठा और कई घरों में तबाही फैल गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि विमान उड़ान भरने के बाद अचानक नीचे आता है और एक विशाल आग का गोला आसमान में उठता है। इस भीषण हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया है, और अब विमान दुर्घटना को लेकर विशेषज्ञों द्वारा तीन बड़ी थ्योरी सामने रखी जा रही हैं।

Plane Crash :  क्या हैं विशेषज्ञ की राय ?

इस दर्दनाक हादसे के बाद जांच एजेंसियां हर पहलू की गहराई से जांच कर रही हैं। सबसे पहली थ्योरी यह है कि विमान का लैंडिंग गियर टेकऑफ के बाद भी बंद नहीं हुआ था, जो तकनीकी गड़बड़ी का संकेत देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य रूप से विमान के उड़ान भरते ही लैंडिंग गियर को ऊपर कर लिया जाता है, लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि यह नीचे ही था। अमेरिकी एयरोस्पेस सुरक्षा सलाहकार एंथनी ब्रिकहाउस ने इसे “असामान्य स्थिति” बताया और कहा कि इस तरह की गड़बड़ी विमान के संतुलन और इंजन प्रदर्शन पर असर डालती है। माना जा रहा है कि पायलट को समस्या का अंदेशा हो गया था और उन्होंने ‘मेडे कॉल’ के ज़रिए चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ ही पलों में नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया और विमान आबादी वाले क्षेत्र में गिर गया।

दूसरी प्रमुख थ्योरी इंजन फेल होने को लेकर है। उड्डयन विशेषज्ञों का मानना है कि विमान के दोनों इंजनों ने टेकऑफ के दौरान पावर लॉस किया, जिसकी वजह से विमान हवा में स्थिर नहीं रह सका और कुछ ही पलों में नीचे गिर गया। अगर एक इंजन भी सामान्य ढंग से काम करता तो पायलट विमान को आबादी से दूर खुले इलाके की ओर मोड़ सकता था। यह पहली बार है जब 625 फुट की ऊंचाई पर एक ड्रीमलाइनर के दोनों इंजन बंद हो गए। कुछ रिपोर्ट्स में पक्षी टकराने की भी आशंका जताई गई है, हालांकि इसके लिए बड़ा पक्षी या पक्षियों का झुंड होना आवश्यक होता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि एक इंजन पक्षी टकराने से बंद हुआ हो सकता है और दूसरा तकनीकी कारणों से पावर लॉस कर गया। ऐसे में पायलट के पास कोई विकल्प नहीं बचा और दुर्घटना टालना असंभव हो गया। रिटायर्ड एयर कमोडोर बीएस सिवाच के अनुसार, ड्रीमलाइनर एक आधुनिक विमान है और उड़ान से पहले उसकी तकनीकी जांच की जाती है। हालांकि, जिस गति से विमान नीचे गिरा, वह यह स्पष्ट करता है कि दोनों इंजन काम नहीं कर रहे थे और स्पीड बहुत कम थी।

इस हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और बोइंग कंपनी ने संयुक्त जांच की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। यह दुर्घटना सिर्फ एक तकनीकी विफलता नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक बड़ा सवाल है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच एजेंसियां इन थ्योरीज़ की पुष्टि करती हैं या कुछ और नया सामने आता है। फिलहाल अहमदाबाद की पुलिस, डीजीसीए और बोइंग विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद हैं और ब्लैक बॉक्स के ज़रिए पूरे हादसे की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/plane-crash-ramesh-vishwa-kumar-who-was-travelling-on-seat-11a-beat-death-called-his-family/

You Might Also Like

Nepal Government Office Timing Change: नेपाल में तेल संकट के बीच नया बदलाव, सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे खुलेंगे, शनिवार-रविवार दो दिन छुट्टी

Ashok Mittal Replaces Raghav Chadha: ‘आप’ पार्टी में बड़ा बदलाव – राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा में नए उपनेता

Census 2027 Data Security: 1 अप्रैल से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, डिजिटल सिस्टम और डेटा सुरक्षा पर सरकार का बड़ा भरोसा

Priyanka Gandhi on LPG Prices: ‘युद्ध पर राजनीति नहीं, महंगाई पर जवाब दो’ – प्रियंका गांधी का केंद्र पर सीधा वार

Balen Shah Prime Minister Nepal: नेपाल की सत्ता में ‘Gen-Z लहर’-बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

TAGGED:Plane Crash
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
PM Modi Bengal Rallies
राष्ट्रीय

बंगाल के रण में पीएम मोदी की हुंकार! हल्दिया, आसनसोल और सूरी में गूंजेगा ‘पलटानो दरकार’

Rupam Rupam 2026-04-08
Hormuz Strait Crisis: नरक भेज दिए जाओगे…; ट्रंप ने ईरान को दी अब तक की सबसे खौफनाक चेतावनी, होर्मुज को लेकर छिड़ा महायुद्ध?
Asha Bhosle Health: फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना, अब तक 12,000 Songs का बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asha Bhosle Health: हार्ट अटैक नहीं, इस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं आशा भोसले, पोती जनाई ने बताया सच
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिला भागीदारी को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम, मोदी सरकार की बड़ी पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?