By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : प्रोजेक्ट रद्द होने पर नहीं लौटाई शॉप बुकिंग राशि, उपभोक्ता फोरम ने बिल्डर को 6.5 लाख रुपये लौटाने का दिया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > Ghaziabad News : प्रोजेक्ट रद्द होने पर नहीं लौटाई शॉप बुकिंग राशि, उपभोक्ता फोरम ने बिल्डर को 6.5 लाख रुपये लौटाने का दिया आदेश
गाजियाबाद

Ghaziabad News : प्रोजेक्ट रद्द होने पर नहीं लौटाई शॉप बुकिंग राशि, उपभोक्ता फोरम ने बिल्डर को 6.5 लाख रुपये लौटाने का दिया आदेश

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-04 11:33 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-04
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Shop booking amount not returned after project cancellation
SHARE

Ghaziabad News : जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (DCDRC) गाजियाबाद ने एक रियल एस्टेट कंपनी को आदेश दिया है कि वह एक खरीदार को ₹6.5 लाख की बकाया राशि ब्याज सहित लौटाए। खरीदार ने 2015 में एक वाणिज्यिक परियोजना में दुकान बुक कराई थी, लेकिन परियोजना रद्द होने के बाद उसने बुकिंग रद्द कर दी थी। यह मामला एयरविल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसने मोहान नगर स्थित एयरविल WOW नामक कमर्शियल प्रोजेक्ट की घोषणा की थी और बुकिंग के नाम पर कई खरीदारों से अग्रिम राशि वसूली थी।

Ghaziabad News : 13 लाख रुपये अग्रिम दिए थे खरीदार ने
शिकायतकर्ता सुचित्रा महंत, जो साहिबाबाद की रहने वाली हैं, ने 27 फरवरी 2015 को एक दुकान बुक की थी। इसके लिए उन्होंने लगभग ₹13 लाख की अग्रिम राशि कंपनी को दी थी। पूरी संपत्ति की कीमत ₹23.2 लाख थी। बाद में जब कंपनी ने यह प्रोजेक्ट रद्द कर दिया, तो उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स में दुकान देने का प्रस्ताव दिया। लेकिन शिकायतकर्ता ने वापसी का विकल्प चुना और कंपनी से अपनी पूरी अग्रिम राशि वापस मांगी। इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज भी कंपनी को उपलब्ध कराए।

Ghaziabad News : चेक बाउंस, फिर कानूनी नोटिस
शिकायतकर्ता के अनुसार, बिल्डर ने कुल ₹6 लाख अलग-अलग माध्यमों से लौटाए, और फिर 5 और 20 दिसंबर 2015 को ₹3.25 लाख के दो चेक जारी किए। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद 25 जनवरी 2017 को अधिवक्ता के माध्यम से डिमांड नोटिस भेजा गया, लेकिन कंपनी की ओर से न तो कोई जवाब आया और न ही राशि लौटाई गई। इसके बाद अप्रैल 2017 में उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर की गई।

Ghaziabad News : बिल्डर की आपत्ति खारिज
एयरविल डेवलपर्स ने मामले में दो आपत्तियां दर्ज कीं जिसमें संपत्ति की कुल कीमत ₹26.3 लाख थी, जो उपभोक्ता फोरम की ₹20 लाख की सीमा से अधिक है और याचिका समय-सीमा से बाहर है क्योंकि मामला 2014 में शुरू हुआ और याचिका 2017 में दाखिल की गई। हालांकि, फोरम के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन और सदस्यों शैलजा सचान तथा आर. पी. सिंह की पीठ ने कहा कि मामला सिर्फ ₹13 लाख की अग्रिम राशि की वापसी से जुड़ा है, न कि पूरी संपत्ति की कीमत से, इसलिए यह आयोग के क्षेत्राधिकार में आता है। चेक दिसंबर 2015 में जारी हुए थे शिकायत अप्रैल 2017 में दाखिल की गई, जो नियमानुसार दो साल की सीमा में है।

Ghaziabad News : बिल्डर को 45 दिनों में भुगतान का आदेश
24 मई 2025 को सुनाए गए फैसले में आयोग ने कहा कि दुकान का कब्जा न देना और अग्रिम राशि न लौटाना सेवा में कमी (Deficiency in Service) है। आयोग ने एयरविल डेवलपर्स को आदेश दिया कि वह ₹6,51,326 की शेष राशि 8% वार्षिक साधारण ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को लौटाए। यह भुगतान शिकायत दर्ज होने की तारीख से लेकर अंतिम भुगतान की तारीख तक के लिए मान्य होगा और आदेश के 45 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, आयोग ने बिल्डर को ₹5,000 की अतिरिक्त राशि मानसिक कष्ट और मुकदमेबाजी खर्च के रूप में अदा करने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-married-two-years-ago-married-woman-commits-suicide-by-drinking-acid/

 

You Might Also Like

Ghaziabad Crime News: शक ने उजाड़ दिया घर… पत्नी और दोस्त को गोलियों से भूनकर पति फरार

Harish Rana News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद CM योगी ने हरीश राणा के परिवार को दी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Ghaziabad News: लंबे इंतजार के बाद आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की मंजूरी

CM Yogi News: आज CM योगी गाजियाबाद पहुंचे ,अकेले बैठक में की अहम बातें

UP Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! सलीम हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News

Monthly Magazine 04/2026

Manisha Manisha 2026-04-20
Divyanka Sirohi Death: हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
Bengal Politics 2026: झालमुरी से उठा राजनीतिक तूफान, बंगाल में पीएम मोदी झालमुरी विवाद गरमाया
Aparna Yadav Protest News: महिला आरक्षण पर बवाल! अपर्णा यादव का आधी रात विरोध, सियासत में मचा तूफान
Women Reservation Bill: महिला सशक्तिकरण पर सियासी संग्राम, रोहतक से सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?