By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rapid Rail: नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Rapid Rail: नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध
गाजियाबाद

Rapid Rail: नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-23 4:38 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-01-23
Share
Rapid Rail
Rapid Rail: Smart Locker facility available for passengers in Namo India's Sahibabad and Ghaziabad
SHARE

Rapid Rail: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के संचालित खंड में यात्रियों के लिए अब स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध है, जिसमे यात्री प्रतिघंटा की दर पर बेहद कम खर्च से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस क्रम मे साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर की सुविधा यात्रियों के लिए आरंभ हो गयी है। खास बात यह है कि इन लॉकर्स का उपयोग यात्री अपना सामान रखने के साथ ही ई-कॉमर्स पार्सल मँगवाने के लिए भी कर सकते हैं।

डिजिटल स्क्रीन पर डालनी होगी डिटेल
Rapid Rail: इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को लॉकर पर दी गई डिजिटल स्क्रीन पर अपनी डीटेल डाल कर एकाउंट बनाना होगा। इसके बाद यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार लॉकर को रेंट पर ले सकते हैं। स्टेशनों पर यात्री जरूरतों के आधार पर स्मार्ट लॉकर में स्माल, मीडियम और लार्ज – एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर की सुविधा उपलब्ध है। इस स्मार्ट लॉकर में एक से 6 घंटों तक की अवधि तक के लिए लॉकर बुक करने का विकल्प दिया गया है। लॉकर बुक करने के लिए समय और लॉकर साइज़ का चयन करना अनिवार्य होता है। यात्री अपनी ज़रूरत के मुताबिक लॉकर का साइज़ चुन कर लॉकर बुकिंग की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ सकते हैं। यात्री इस सुविधा के लिए भुगतान यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

PM Modi Launches Delhi-Meerut RRTS Corridor: How is RAPIDX Different from  Metro & Its Unique Features - News18

साइज के हिसाब से करना होगा भुगतान
Rapid Rail: अगर किसी यात्री का सामान लॉकर बुकिंग टाइम से ज्यादा समय तक लॉकर में रहता है, तो लॉकर से सामान निकालने के लिए लॉकर के साइज़ के हिसाब से प्रतिघण्टा अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।इसके साथ ही जल्द ही इस लॉकर को बुक करने की सुविधा नमो भारत कनेक्ट ऐप पर भी उपलब्ध होगी। इस लॉकर को बुक करने के लिए ऐप में यात्रियों को “रेंट ए लॉकर” का ऑप्शन दिया जाएगा, जिसकी मदद से वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यात्री को उस स्टेशन के नाम और तारीख का चयन करना होगा जहां और जब वह लॉकर बुक करना चाहता है। इसके साथ ही यात्री को यह भी बताना होगा कि लॉकर की सुविधा कितने घंटे के लिए लेना है। इस प्रक्रिया के तहत यात्री को ऐप में यह भी बताना होगा की वह लॉकर की सुविधा का लाभ चयनित तिथि पर किस समय उठाना चाहते हैं।

कुछ इस प्रकार होंगे मूल्य
Rapid Rail: इस सुविधा के लिए यात्रियों को स्माल लॉकर के लिए 20 रुपए प्रति घंटा, मीडियम लॉकर के लिए 30 रुपए प्रति घंटा और लार्ज – एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए 40 रुपए प्रतिघण्टा के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान करने बाद लॉकर बुक हो जाएगा। लॉकर के बुक होने पर उपभोक्ता को एक एक्सेस कोड मिलेगा, जिसे लॉकर को खोलने और बंद करने के लिए उपयोग किया जाएगा। लॉकर में सिक्यूरिटी के लिए एक्सेस कोड दिया जाएगा, ताकि कोई और लॉकर को न खोल सके। इस एक्सेस कोड का उपयोग लॉकर खोलने व बंद करने के लिए सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा। यात्री इस लॉकर में अपना सामान स्वयं रखने के साथ ही, इसका उपयोग ई- कॉमर्स पार्सल मंगाने के लिए भी कर सकेंगे।

See pics: Part of Delhi-Ghaziabad-Meerut rapid rail to open on October 20 -  India Today

ई-कॉमर्स पार्सल भी मंगवा सकते है
Rapid Rail: अगर की यात्री को ई-कॉमर्स पार्सल मंगाना है तो उन्हें अपना एक्सेस कोड और फोन नंबर डिलिवरी पर्सन को बताना होगा। जब डिलिवरी पर्सन स्टेशन में पहुंचेगा तो वहां पार्सल सिक्यिटी चेक के बाद नमो भारत स्टेशन के कस्टमर केयर बूथ पर पार्सल डिलिवरी की जानकारी देनी होगी। इसके बाद डिलिवरी पर्सन को लॉकर में सामान सखने के लिए अनुमति दी जाएगी और पार्सल को लॉकर में रखने के बाद वह स्टेशन से बाहर आ जाएगा।

एक घंटे से भी कम में 82 किमी की दूरी तय करेगी
Rapid Rail: नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी की दूरी तय करेगी। ऐसे में अगर किसी यात्री को दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली आना-जाना करना है और यात्री के पास सामान है तो सामान को साथ में लेकर चलने से परेशानी हो सकती है। ऐसी ही परेशानी से यात्रियों को बचाने के लिए एनसीआरटीसी सभी नमो भारत स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। इस सुविधा की मदद से यात्री अपना सामान स्मार्ट लॉकर में सुरक्षित रखकर अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

The Delhi-Ghaziabad-Meerut Rapid Rail network is a gamechanger | Alstom

जल्द ही इन जगहों पर भी होगी सुविधा उपलब्ध
Rapid Rail: जल्द ही नमो भारत के अन्य ऑपरेशनल स्टेशनों जैसे डीपीएस राज नगर गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ पर भी स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया के तहत इन स्टेशनों पर लॉकर इन्स्टालेशन का कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर भी यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। नमो भारत के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

Rapid Rail: उल्लेखनीय है की नमो भारत कॉरिडॉर के 55 किमी परिचालित सेक्शन मे अभी 11 स्टेशन परिचालित है जिसमे न्यू अशोक नगर, दिल्ली से मेरठ साउथ, मेरठ तक नमो भारत ट्रेन यात्रियों को तेज गति कि सेवा प्रदान कर रही है।

You Might Also Like

UP School Closed: गाजियाबाद में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के बीच डीएम का बड़ा आदेश

Ghaziabad Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा से पहले गाजियाबाद प्रशासन का बड़ा प्लान, QR Code से होगी दुकानों की पहचान, कई गतिविधयों पर प्रतिबंध

Pune Murder Case: पुणे मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट! कैफे मीटिंग से शुरू हुई साजिश, लोणावाला हादसे ने खोली नई परतें

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अजीबोगरीब घटना! मृत समझकर किए गए अंतिम संस्कार के 39 दिन बाद युवक जिंदा घर लौटा

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

TAGGED:BreakingnewsGhaziabad
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
IMD Weather Updates: IMD Weather Updates showing heavy rain alert, lightning warning, and monsoon forecast across Delhi, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Maharashtra, Punjab, and other Indian states.
मौसम

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में IMD Weather Updates जारी; दिल्ली से महाराष्ट्र तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Manisha Manisha 2026-07-04
Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल
Aamir Khan Third Marriage: आमिर-गौरी की शादी की पहली फोटो वायरल, सादगी ने जीता फैंस का दिल
E-Newspaper 04/07/2026
Yogi Government Sports Scheme: अब हर मंडल से निकलेंगे ओलंपिक चैंपियन! CM योगी ने खेलों के लिए किया बड़ा ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?