By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ganesh Godiyal: आधी घोषणा, अधूरी जांच! अंकिता केस से लेकर किसान आत्महत्या तक सरकार पर कांग्रेस का हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तराखंड > Ganesh Godiyal: आधी घोषणा, अधूरी जांच! अंकिता केस से लेकर किसान आत्महत्या तक सरकार पर कांग्रेस का हमला
उत्तराखंड

Ganesh Godiyal: आधी घोषणा, अधूरी जांच! अंकिता केस से लेकर किसान आत्महत्या तक सरकार पर कांग्रेस का हमला

Manisha
Last updated: 2026-01-24 8:21 पूर्वाह्न
Manisha Published 2026-01-24
Share
Ganesh Godiyal
Ganesh Godiyal: आधी घोषणा, अधूरी जांच! अंकिता केस से लेकर किसान आत्महत्या तक सरकार पर कांग्रेस का हमला
SHARE

Ganesh Godiyal: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक बार फिर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शुक्रवार को देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े तीन संवेदनशील मामलों- अंकिता भंडारी हत्याकांड, काशीपुर किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण और भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के कथित जमीन कब्जा मामले- पर सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। गोदियाल ने कहा कि इन मामलों में सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों ही संदेह के घेरे में हैं।

Contents
अंकिता भंडारी हत्याकांड, CBI जांच पर उठे सवालकिसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला, कार्रवाई पर सवाल विधायक अरविंद पांडेय मामला, भाजपा के भीतर हलचल?

अंकिता भंडारी हत्याकांड, CBI जांच पर उठे सवाल

Ganesh Godiyal ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की घोषणा को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री शुरुआत से ही जांच को सही दिशा में ले जाने के बजाय उसे भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। Ganesh Godiyal  का कहना है कि जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए सरकार ने जल्दबाजी में सीबीआई जांच की घोषणा तो कर दी, लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आती।

READ MORE: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Ganesh Godiyal ने यह भी कहा कि जिस तरह पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की घोषणा के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, उसी तरह अंकिता हत्याकांड में भी सीबीआई की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान या सक्रियता सामने नहीं आई है। Ganesh Godiyal ने आरोप लगाया कि धामी सरकार की मंशा साफ नहीं है और इसी कारण शुरू से इस मामले में लीपापोती की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए दोबारा जन आंदोलन शुरू करेगी।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला, कार्रवाई पर सवाल

काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। Ganesh Godiyal ने कहा कि इस गंभीर प्रकरण में अब तक न तो जांच पूरी हुई है और न ही जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है।

Ganesh Godiyal ने बताया कि सरकार ने कुछ पुलिसकर्मियों को केवल जिले से हटाकर अन्य जिलों में भेज दिया, जो महज औपचारिक कार्रवाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि दोषी अधिकारियों को जिलों में ट्रांसफर करने के बजाय पुलिस मुख्यालय से क्यों नहीं जोड़ा गया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यदि मुख्यमंत्री उन पर मेहरबानी ही करना चाहते हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात कर दिया जाए, कांग्रेस को इस पर भी कोई आपत्ति नहीं होगी।

READ MORE: पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को सेना मुख्यालय में सम्मान, समाज सेवा और अल्ट्रा रनिंग से बने प्रेरणा स्रोत

 विधायक अरविंद पांडेय मामला, भाजपा के भीतर हलचल?

भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से जुड़े कथित जमीन कब्जा मामले पर भी Ganesh Godiyal ने कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि दो दिन पहले भाजपा के कई बड़े नेता अरविंद पांडेय के घर चाय पर जाने की तैयारी कर रहे थे, यहां तक कि हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर यह कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Ganesh Godiyal ने कहा कि अब जब सरकार ने स्वयं विधायक अरविंद पांडेय को जमीन कब्जा मामले में नोटिस जारी किया है, तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के बड़े नेता भी इस तरह के मामलों में शामिल हैं, या फिर वे केवल अपने विधायक को ढांढस बंधाने जा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अचानक कार्यक्रम रद्द होने से यह संकेत मिलता है कि भाजपा के भीतर कुछ अंदरूनी खींचतान चल रही है।

जनता के सवाल, सरकार स ने कहा कि प्रदेश की जनता इन सभी मामलों की सच्चाई जानना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवेदनशील मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है और सत्ता के संरक्षण में गलत कामों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक इन मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाती रहेगी।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर सख्ती, 2 लाख संदिग्ध मामलों की जांच शुरू

Uttarakhand Government 4 Years: हल्द्वानी में भव्य तैयारी, चार साल पूरे होने पर सरकार का शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ सिंह करेंगे संबोधन

Uttarakhand Politics Update: कैबिनेट विस्तार में बड़ा ट्विस्ट! 5 विधायकों ने ली शपथ, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Hemkund Sahib Yatra 2026: 23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, बर्फीली वादियों में आस्था, साहस और आध्यात्मिक अनुभव का संगम

Char Dham Health Facilities: ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, 177 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात

TAGGED:Ankita Bhandari caseAnkita Bhandari murder probeArvind Pandey controversyBJP government UttarakhandCongress vs BJP Uttarakhandfarmer suicide KashipurGanesh GodiyalGanesh Godiyal statementUttarakhand CongressUttarakhand political news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Haryana CM Nayab Saini Punjab
हरियाणा

Haryana CM Nayab Saini Punjab: हरियाणा सीएम सैनी का पंजाब पर हमला, जनसभा में सीएम सैनी ने उठाए गंभीर मुद्दे

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-03-22
बंगाल, असम और केरल समेत 5 राज्यों में चुनावी शंखनाद, जानें वोटिंग की पूरी टाइमलाइन
Maa Chandraghanta Aarti : तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना, Maa Chandraghanta Aarti के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
IRCTC Vaishno Devi Tour Package: नवरात्रि 2026 पर माता वैष्णो देवी यात्रा आसान, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें किराया, सुविधा और बुकिंग डिटेल
बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?