Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, राठौड़ पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कांग्रेस सांसद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, 17 जनवरी को शहर कोतवाली में एक महिला ने सांसद के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच कल यानी बुधवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राकेश राठौड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस राजेश चौहान ने दो हफ्तों में सरेंडर करने को कहा था। राकेश राठौड़ सरेंडर करने ही वाले थे कि पुलिस ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मानें तो सांसद शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था।
Uttar Pradesh News : गैर जमानती वारंट किया था जारी
इसके पहले सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 25 जनवरी को कांग्रेस सांसद को दूसरा नोटिस जारी किया गया था। 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। लेकिन वह तय समय तक कोतवाली नहीं पहुंचे। इससे पहले भी एक नोटिस जारी किया गया था।



