Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव के लोग मिलकर युवको को लाठी डंडों से जमकर पीटते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही जांच शुरु की गई तो पता 13 जनवरी को लूट करने घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा और उनकी लाठी डंडों से जमकर धुनाई की। उसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख मेरठ रेफर किया गया। लेकिन अब खबर आई है कि दोनों बदमाशों में से एक बदमाश की मौत हो गई है।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, थाना गगालहेड़ी क्षेत्र के गांव नवादा में 13 जनवरी को लूट के इरादे से घर में घुसे चार बदमाशों में से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। दोनों बदमाश के नाम रशीद और सलमान था। ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया। रविवार को उपचार के दौरान एक बदमाश सलमान की मौत हो गई है।
Uttar Pradesh News : वीडियो हुआ वायरल
वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीणों को बदमाशों की पिटाई करते देखा जा रहा है। एक बदमाश के पैर बांधकर उसे एक शख्स ने उल्टा पकड़ रखा है तो दूसरा शख्स लाठियों से वार करता दिखाई दे रहा है। वहीं, कुछ देर बाद ही वीडियो में दिखता है कि दूसरा शख्स पहले ही घायल होकर फर्श पर पड़ा हुआ है और किसी भी तरह के विरोध की हालत में नहीं हैं। गांव वाले इतने गुस्से में थे कि वह चोर को पीटे ही जा रहे हैं।
मामले में पुलिस का कहना है कि सलमान को जेल भेज दिया था। जहां पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिर सलमान को जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उसका इलाज चल रहा था।



