उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। ये हमला उस वक्त किया गया जब गुप्ता के जेल से स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान चार पहिया वाहन से आये हमलावरों ने अचानक उनपर अटैक कर दिया। मामले में जेल अधीक्षक ने जानकारी दी है कि फिलहाल गुप्ता को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना लगभग 12:30 बजे के आस-पास की है। झांसी जिला कारागार के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता अपनी निजी कार से नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा से जेल की ओर जा रहे थे, इसी दौरान चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने जेलर की कार रोककर उन्हें गाड़ी से बाहर खींचा और लाठी डंडे सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
Uttar Pradesh News : ड्राइवर ने बचाने का किया प्रयास
जेलर पर हमला होता देख ड्राइवर ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं हमले की सूचना मिलने ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। जेलर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sambhal-news-dm-sp-opened-the-temple-after-46-years-and-found-the-idol-of-shivling-and-hanuman-ji/



