Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोतवाली में दरोगा ने सुसाइड कर लिया है। दरोगा का शव बैरक में फंदे से लटका मिला है। घटना से ठीक पहले दूसरी पत्नी से फोन पर बात की। इसके बाद फोन बंद कर लिया। पत्नी ने घबराकर पुलिस को सूचना दी। जब साथी पुलिसकर्मी बैरक में गए तो देखा शव फंदे से लटका हुआ है।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
मामला स्वार कोतवाली का है। दरोगा नायब खान ने 2 शादी की थी। सूचना मिलते ही एसपी विद्यासागर मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में एसपी ने कहा कि दरोगा के परिजन रामपुर आ गए हैं। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया है। आत्महत्या क्यों की इस बात का पता लगाया जा रहा है। उधर, परिजनों ने बताया कि दूसरी पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। दरोगा की दूसरी पत्नी से फोन पर बात हुई। इस दौरान उन दोनों में लड़ाई हुई। फिर दरोगा ने फोन बंद कर लिया। पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई तो कोतवाली के नंबर पर फोन करके जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद साथी पुलिसकर्मी उनके बैरक में गए। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था।
मामले की सूचना मिलने पर कोतवाल कुलदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को घटना की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ अतुल कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-ssp-puts-the-police-station-in-charge-on-the-charge-of-molesting-a-student/



