Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद अब इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद है। यहीं नहीं डीएम राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर एक दिसंबर तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। हिंसा में अभी तक 4 युवकों की जान जा चुकी है। लेकिन अगर ये युवक संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की बात मान लेते तो वो आज जिंदा होते। दरअसल, हिंसा के बीच एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में SP लोगों से ये कहते सुनाई दे रहे थे कि, “अपना भविष्य बर्बाद मत करो इनके चक्कर में, इन नेताओं के चक्कर में।”
Uttar Pradesh : नहीं मानी SP की बात
वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एसपी बवाल के बाद घटनास्थाल पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर लोगों से पत्थरबारी न करने के लिए कह रहे है लेकिन लोग पत्थरबाजी करना बंद नहीं करते।
Uttar Pradesh : पत्रकारों के क्या बोले एसपी कृष्ण कुमार
हिंसा को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए एसपी कृष्ण कुमार ने कहा है कि जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश हुआ था। तय समय के हिसाब से कोर्ट कमिश्नर, डीएम और मैं खुद भी सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। इस बीच कुछ लोगों ने सर्वे का विरोध करते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-take-the-name-of-up-police-owaisi-who-beat-his-chest-at-jama-masjid/



