Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की राजनीति के चर्चा का बाजार गरमाया हुआ है। वजह है संभल जिले में हुई हिंसा। जहां हिंसा की चपेट में आकर चार लोग अपनी जान गंवा चुके है। इसी क्रम में सपा चीफ अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर संभल हिंसा पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। इस दौरान अखिलेश ने संभल सांसद पर हुई FIR का मामला उठाते हुए कहा कि वो मौजूद नहीं थे फिर भी FIR हुई है। उन्होंने संभल सांसद के संरक्षण की मांग की। ऐसे में सासंद कैसे काम करेंगे।
Uttar Pradesh : संभल में शांति की अपील
गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर संभल में शांति बनाए रखने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि कोई भी इंसाफ की उम्मीद न छोड़े। नाइंसाफी का हुक्म ज्यादा दिन नहीं चलता सरकार बदलेगी और न्याय का युग आएगा।
Uttar Pradesh : शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हुआ था बवाल
आपको बता दें कि संभल जिले में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर बीते दिन रविवार को हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। फिलहाल, इस हिंसा को लेकर संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान और वहां के विधायक नवाब इकबाल के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनपर आरोप है कि इन्होंने ही हिंसा की साजिश रची है। उधर, FIR को लेकर सांसद जिया उर रहमान का कहना है कि जब वह वहां मौजूद ही नहीं थे तो FIR दर्ज क्यों की गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-naeem-ahmed-would-have-been-alive-if-he-had-listened-to-sp/



