UP Police News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर तैनात पीएसी जवान का शव गूला रेलवे फाटक के पास मिला। शव को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अंकुर कुमार के रूप में की। जो मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा के मनोरा गांव का निवासी था।
मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के मनोहरा गांव का निवासी अंकुर कुमार लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रेल पटरियों के बीच शव मिला है। पास में मृतक का बैग पड़ा मिला। उसके कपड़ों में मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन की स्क्रीन पर खून पड़ा मिला। गेट मैन ने पुलिस को बताया कि मालगाड़ी के चालक शव को देखा। शव के पास मिला मोबाइल फोन लॉक था। उसमें वर्दी पहने युवक का फोटो स्क्रीन पर लगा था। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-police-news-sub-inspectors-body-found-on-river-bank-was-missing-for-8-days/



