UP PCS Transfer News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। जारी लिस्ट के अनुसार, पीसीएस अधिकारी अजय नारायण सिंह का तबादला हुआ है। बलिया जिले में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात इंद्र कांत द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था अयोध्या बनाया गया है। रविवार को हुए पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में पीसीएस अधिकारी अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय नारायण मौजूदा समय में आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त के पद पर तैनात थे।
UP PCS Transfer News : इनके अधिकारियों के हुए तबादले
अजय नारायण सिंह – अपर जिलाधिकारी, आगरा (नागरिक आपूर्ति)
इन्द्रकान्त द्विवेदी – अपर जिलाधिकारी, अयोध्या (कानून व्यवस्था)
अमित कुमार भारतीय – अपर जिलाधिकारी, वाराणसी (नागरिक आपूर्ति)
अजय कुमार अम्बष्ट – मुख्य राजस्व अधिकारी, जौनपुर
अजीत परेश – मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी
पंकज वर्मा – नगर मजिस्ट्रेट, गोंडा
सतीश कुमार कुशवाहा – अपर जिलाधिकारी, संभल (न्यायिक)
शिवानी सिंह – राजस्व परिषद में
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/bihar-news-why-did-the-inspector-lock-the-female-co-in-the-police-station/



