UP News : बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बीते 48 घंटों में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान चार थाना प्रभारियों का तबादला किया गया, जबकि एक अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
UP News : इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
नबावगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह पर सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार को नबावगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को जारी तबादला सूची के अनुसार, क्योलड़िया थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को सुभाषनगर थाने का चार्ज दिया गया। वहीं हाफिजगंज में क्राइम इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत राजबली सिंह को क्योलड़िया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
UP News : एसएसपी कार्यालय का बयान
एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह फेरबदल क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने, रिक्त पदों को भरने और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नवीन तैनाती स्थलों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और प्रभावी तरीके से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं।
UP News : फेरबदल से बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण की उम्मीद
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से थानों में कार्य कुशलता बढ़ेगी और जनता को त्वरित व प्रभावी सेवा मिल सकेगी। साथ ही, यह संदेश भी जाएगा कि प्रशासन कर्तव्यहीनता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-news-tribute-to-martyred-soldiers-dgp-gave-financial-help-to-the-families-of-policemen/



