UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा नेशनल हाईवे पर चलती बाइक पर खतरनाक अंदाज़ में रोमांस करता नजर आ रहा है। यह घटना थाना लाइनपार क्षेत्र के मीरा चौराहा के पास की बताई जा रही है। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
UP News : बाइक की टंकी पर लेटी युवती
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज़ रफ्तार से बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई अवस्था में दिखाई दे रही है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना और खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। यह दृश्य न केवल नियमों की अनदेखी का प्रतीक है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाला भी है। वीडियो बनाने वाले राहगीरों ने जब कपल को सावधानी बरतने और घर जाने की सलाह दी, तो दोनों ने जवाब में उन्हें ‘अपना काम से काम रखने’ की नसीहत दे डाली। इस तरह की प्रतिक्रिया ने लोगों को और भी हैरान कर दिया है।
UP News : पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कपल की पहचान की जा रही है, और अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



