By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP News : इटावा में कथावाचक से जातिगत भेदभाव, सिर मुंडवाकर नाक रगड़ने को किया मजबूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > UP News : इटावा में कथावाचक से जातिगत भेदभाव, सिर मुंडवाकर नाक रगड़ने को किया मजबूर
उत्तर प्रदेश

UP News : इटावा में कथावाचक से जातिगत भेदभाव, सिर मुंडवाकर नाक रगड़ने को किया मजबूर

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-24 2:28 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-24
Share
1200 675 24438216 thumbnail 16x9 news 15 Picsart AiImageEnhancer
SHARE

UP News : भागवत कथा में ब्राह्मण बनकर पहुंचे यादव कथावाचक की पिटाई

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के बकेवर क्षेत्र के ग्राम दादरपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें कथावाचक मुकुट मणि यादव को झूठ बोलकर भागवत कथा करने के आरोप में न सिर्फ पीटा गया, बल्कि उनका सिर मुंडवाकर, नाक रगड़वाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया। कथावाचक ने खुद को ब्राह्मण बताया था, जबकि उनकी जाति यादव थी। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उन्हें अपमानित किया, वाद्य यंत्र तोड़े और दो तोले की सोने की चेन भी छीन ली। यह घटना 21 जून की रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

UP News : जानें क्या हैं पूरी खबर ? 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथावाचक मुकुट मणि यादव निवासी जवाहरपुरा (थाना सिविल लाइंस, इटावा) अपने सहयोगी संत सिंह यादव (गुड़ा शेरपुर, कानपुर देहात) के साथ पप्पू बाबा के बुलावे पर भागवत कथा कहने गांव दादरपुर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कथावाचक ने स्वयं को ब्राह्मण बताकर झूठ फैलाया और धार्मिक आयोजन में धोखा किया। जब यह सच सामने आया कि वह यादव हैं, तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर मारपीट की, उनके सिर और चोटी के बाल काट दिए, एक महिला परीक्षित के सामने नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई गई। कथावाचक से 25 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर लिए गए और कथित तौर पर उनके आधार कार्ड पर भी दो अलग-अलग पते व नाम पाए गए, जिससे शक और बढ़ गया।

घटना के संबंध में कथावाचक के सहयोगी संत सिंह यादव ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पप्पू बाबा, अतुल डीलर समेत 50 अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 309(2), 351(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस गंभीर मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनकी निगरानी में अब तक चार लोगों – आशीष तिवारी, उत्तम अवस्थी, प्रथम दुबे और निक्की अवस्थी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस घटना को सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक मर्यादा के लिहाज से गंभीर मान रही है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/road-accidents-have-taken-thousands-of-lives-shocking-figures-have-emerged-in-ghaziabad-in-4-years/

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026 की तैयारी तेज, सतपाल महाराज और BKTC प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में सौंपा औपचारिक निमंत्रण

CM Yogi News: गरीबों और महिला कर्मियों पर मेहरबान योगी सरकार, होली से पहले बड़ा ऐलान

UP News: UAE में पकड़ा गया शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी, लंबे समय बाद जांच एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

UP News: शासन का बड़ा फैसला… रातों-रात बदल गई कई अधिकारियों की तैनाती

UP News: होली से पहले सख्त हुआ प्रशासन, पूरे प्रदेश में छुट्टियों पर लगी रोक

TAGGED:UP News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Indian Stock Market Crash 1
बिज़नेस

Share Market Today Update: 3 लाख करोड़ साफ! शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,069 अंक टूटा

ShreeJi ShreeJi 2026-02-24
Adhokshajanand Dev Tirth: अदालत के फैसले तक कोई नहीं शंकराचार्य, गोवर्धन पूरी पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ का बड़ा बयान
Goa News Today: गोवा में ई-लाइब्रेरी की शुरुआत, केजरीवाल ने स्कूलों की गिरती संख्या पर उठाए सवाल
Greater Noida News: गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सनसनी, बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी
Bharat Taxi Cooperative Ride India: ड्राइवर बने मालिक, अमित शाह का ‘भारत टैक्सी’ मॉडल बदलेगा राइड-हेलिंग बाजार का गणित
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?