Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले आज शनिवार को 46 साल से बंद पड़े भगवान शिव के मंदिर को खोला गया। ये मंदिर डीएम-एसपी उस वक्त दिखा जब वह बिजली चोरी के खिलाफ क्षेत्र में छापेमारी कर रहे थे। आपको बता दें कि ये मंदिर उस जामा मस्जिद से केवल डेढ़ किमी दूर पर है, जहां कुछ दिनों पहले हिंसा हुई थी। पूरा इलाका मुस्लिम बहुल है। 1978 में हुए दंगे के बाद इस जगह से ज्यादातर हिंदू चले गए थे। ऐसे में यह मंदिर बंद रहता था।

Sambhal News : एक कुआं और उसके ऊपर रैंप
जानकारी देते हुए संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि इस इलाके में बिजली चोरी की घटनाएं ज्यादा होती हैं। लोग यहां आते नहीं थे। कार्रवाई के दौरान हम आए तो देखा यहां पर एक मंदिर था। उसे हम साफ करवा रहे हैं। एक कुआं था उसके ऊपर रैंप बना रखा था। हमें पता नहीं चला। एक व्यक्ति आए और उन्होंने बताया की रैंप के नीचे कुआं हैं। फिर रैंप को हटाया तो वहां कुआं निकला। अभी हम मंदिर की सफाई करवा रहे हैं। यह जिस समाज का है उनको सौंप देंगे। वो अपने मंदिर को शुरू कराएं। जो लोग कब्जा कर रहे हैं ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा। अगर किसी ने कई जगह पर कब्जा कर रहा है तो उसे भूमाफिया के रूप में चिह्नित करेंगे। एक बुजुर्ग ने बताया कि मंदिर करीब 400-500 साल पुराना है। अब ये ASI का विषय है। बाकी मंदिर बहुत सुंदर है।
Sambhal News : शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति
वहीं जानकारी देते हुए एसडीएम वंदना ने बताया कि डीएम और एसपी के साथ हम लोग आज बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं। हम जगह जगह घूम रहे थे तभी यहां एक मंदिर दिखा। इसके बाद हमने डीएम को अवगत कराया। मंदिर को खुलवाया गया। अंदर शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि 1978 से यह मंदिर बंद था। यहां एक पीपल का वृक्ष था जिसे काट दिया गया है और एक कुआं था जिसे पाट दिया। कुएं को खुदवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Sambhal News : इलाके में रहता था हिंदू परिवार
एडिशनल SP श्रीश चंद्र का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मंदिर पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। मंदिर को साफ कर दिया गया है। मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियां हैं। इस इलाके में हिंदू परिवार रहते थे और कुछ कारणों से उन्होंने यह इलाका छोड़ दिया। मंदिर के पास एक प्राचीन कुएं के बारे में भी जानकारी मिली है। उसकी खुदाई कराई जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sambhal-news-sp-krishna-vishnois-action-shook-the-area-of-sp-mp/



