Police News : सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी के वर्दी में रील्स काफी वायरल हो रहे हैं। वर्दी में रील्स बनाने को लेकर जब सवाल उठने लगे तो आला अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। महिला पुलिसकर्मी की पहचान प्रियंका गुप्ता के रूप में हुई है। जो अपने काम की वजह से नहीं बल्कि ऑन ड्यूटी रील्स बनाने के कारण चर्चा में आई है। महिला दारोगा ड्यूटी से ज्यादा रील्स बनाने के लिए मशहूर हैं। चाहे ऑन ड्यूटी वो काम के लिए निकलें मैडम को रील्स बनाना बेहद पसंद है।
हैरानी की बात ये है कि ये महिला दारोगा पुलिस की वर्दी में वो भी सरकारी गाड़ी में रील्स बनाने में बिजी नजर आईं। दारोगा पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में कार्यरत थीं।
Police News : एसपी ने दी क्या जानकारी ?
मामले में एसपी का कहना है कि ‘पुलिस मुख्यालय का सख्त निर्देश है कि कोई भी पुलिस कर्मी और पदाधिकारी को वर्दी में रील्स नहीं बनाना है। ऐसे में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अगर ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है। ऐसा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बोधगया में भी दो महिला सिपाहियों को इसी कारण सस्पेंड किया गया था।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-change-in-the-jurisdiction-of-four-acps-see-list/



