Meerut News : मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जाग्रति बिहार में विजिलेंस टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के 2 मकानों और स्कूल में छापेमारी कर लगभग 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता लगाया। लगभग ने 7 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान 22 अफसरों की टीम को पता चला कि दरोगा ने अपनी इनकम से 147% अधिक रुपया खर्च किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बैनामे, स्कूल के डॉक्यूमेंट्स बरामद किए है। साथ ही भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, टीम ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दरोगा के पास इतना पैसा कहां से आया है?
Meerut News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, विजिलेंस ASP इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पैलेस कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा के मकान नंबर ए-63 और ए-03 पर छापेमारी की। एक टीम जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल जांच करने पहुंची। इस स्कूल सोसाइटी की अध्यक्ष रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शकुंतला देवी और प्रबंधक/महामंत्री बेटा अनुराग सैनी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों आवास की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपय है। जांच में सामने आया कि घर और स्कूल की संपत्ति साढ़े 14 करोड़ है।

Meerut News : 2019 में रिटायर्ड हुआ था दरोगा
विजिलेंस ASP इंदू सिद्धार्थ ने बताया का कहना है कि साल 2019 में दरोगा महेंद्र सिंह रिटायर्ड हुए थे। इस बीच महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। शासन के आदेश पर 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच चल रही थी। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस की मेरठ सेक्टर इंस्पेक्टर मंजू गुप्ता की जांच के बाद दरोगा को दोषी पाया गया है। जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13 (1), 1988 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।



