By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Meerut News : STF ने कुख्यात हथियार तस्कर सारिक को दबोचा, अनिल बंजी गैंग से था जुड़ा, दो पिस्टल बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Meerut News : STF ने कुख्यात हथियार तस्कर सारिक को दबोचा, अनिल बंजी गैंग से था जुड़ा, दो पिस्टल बरामद
उत्तर प्रदेश

Meerut News : STF ने कुख्यात हथियार तस्कर सारिक को दबोचा, अनिल बंजी गैंग से था जुड़ा, दो पिस्टल बरामद

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-12 11:02 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-12
Share
Meerut News
Meerut News: STF arrested notorious arms smuggler Sarik, he was associated with Anil Banji gang
SHARE

Meerut News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) मेरठ यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हथियार तस्कर सारिक, निवासी जाकिर कॉलोनी, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पिस्टल बरामद की गई हैं। सारिक का संबंध चर्चित अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी गैंग से है, जो अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का संचालन करता था।

Meerut News : गन हाउस में करता था काम
STF एसपी बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सारिक पूर्व में गुरबक्स गन हाउस, मेरठ में हथियारों की मरम्मत का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान हथियार तस्करी से जुड़े बदमाशों से हुई। जांच में सामने आया कि सात महीने पहले सारिक, अनिल बंजी, रोहन, रिजवान और इमरान के साथ मिलकर अमृतसर (पंजाब) के खासा स्थित मरहट्टा गन हाउस से 12 बोर की 17 बंदूकें और 700 कारतूस लेकर आए थे। सारिक और उसका गैंग 30 बोर की पिस्टलें 1 लाख रुपये में खरीदकर उन्हें 1.5 लाख रुपये में अपने नेटवर्क के जरिए बेचता था। इन हथियारों को पेशेवर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था।

Meerut News : हत्या का भी आरोपी है सारिक
साल 2016 में सारिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना देहली गेट क्षेत्र में नासिर नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक वह उस मुकदमे में आरोपी है। 20 दिसंबर 2024 को STF ने इस गिरोह के मुख्य सरगना अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी को गिरफ्तार किया था, जो मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव का निवासी है। उससे पहले 23 नवंबर 2024 को यूपी पुलिस के एक दरोगा के बेटे रोहन को मेरठ से 17 बंदूकों के साथ पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि ये सभी हथियार पुराने लाइसेंसी हथियार थे, जिन्हें गन हाउस मालिकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए गैंग को बेचा था। यह गिरोह इन हथियारों को 40-50 हजार में खरीदकर 80 हजार से 1 लाख रुपये में बेचता था। कारतूस भी 100 से 250 रुपये प्रति पीस में बेचे जाते थे।

अनिल बंजी पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले का भी आरोप है। यह हमला वेटनरी कॉलेज की डॉ. आरती भटेले के इशारे पर कराया गया था। आरती डीन बनना चाहती थी और उसने इस साजिश के लिए बंजी को सुपारी दी थी। हमले के लिए बंजी ने अनिल उर्फ पिंटू को AK-47 और 1300 कारतूस मुहैया कराए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से एके-47 का इस्तेमाल नहीं हो सका और हमले में पिस्टल का प्रयोग किया गया।

Meerut News : STF ने तोड़ा तस्करी का पूरा नेटवर्क
मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमृतसर सहित कई शहरों तक फैले इस नेटवर्क को STF मेरठ ने एक-एक करके उजागर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक, अनिल बंजी ऑन-डिमांड किसी भी तरह का हथियार उपलब्ध कराने की क्षमता रखता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और गन हाउस संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/up-news-who-is-ips-swapnil-mamgain-who-has-been-appointed-as-dig-of-bsf/

You Might Also Like

CM Yogi News: गरीबों और महिला कर्मियों पर मेहरबान योगी सरकार, होली से पहले बड़ा ऐलान

UP News: UAE में पकड़ा गया शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी, लंबे समय बाद जांच एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

UP News: शासन का बड़ा फैसला… रातों-रात बदल गई कई अधिकारियों की तैनाती

UP News: होली से पहले सख्त हुआ प्रशासन, पूरे प्रदेश में छुट्टियों पर लगी रोक

UP Prayagraj News: हाईकोर्ट ने किया बड़ा फैसला! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर फिलहाल लगी रोक

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Haridwar Ardh Kumbh 2027
उत्तराखंड

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ का केंद्रीय बजट, तैयारियों को मिली रफ्तार

Manisha Manisha 2026-02-24
CM Yogi News: सिंगापुर में CM योगी का बड़ा ऐलान! भारत की ताकत को जल्द ही देखेगी दुनिया
Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में तेज हुई जांच, माघ मेला शिविर पहुंची पुलिस
Manipur News: मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, जांच कमिटी को ₹10-₹10 लाख देने का आदेश
UP Crime News: ग्रेटर नोएडा में घर के सामने हुई युवक की दर्दनाक हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?