ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : रोटरी क्लब मेरठ केंट द्वारा होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य एकत्र हुए और एक-दूसरे को रंगों से नवाजते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन 3rd Milestone Roorkee में किया गया। जिसमें क्लब के अध्यक्ष, सदस्यगण और उनके परिवारजनों ने भाग लिया।
Meerut News : सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
क्लब के पूर्व अध्यक्ष विपिन सोढ़ी ने सरस्वती देवी की पूजा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्ष विजय नंदा, सचिव सपन सोढ़ी व सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। मनीत सेठी एवम रिया उप्पल कार्यक्रम की होस्ट रही उसके उपरांत सभी सदस्यों एवम बच्चो ने अन्य खेलों के साथ साथ फूलों की होली खेली। सभा में रंगा रंग कार्यक्रम तम्बोला एवम अन्य गेम्स का संयोजन किया गया।

Meerut News : ये है सभा की संयोजिका
इस दौरान एनी सविता सोढ़ी, एनी संगीता नंदा, एनी शालिनी सोढ़ी, एनी रिया उप्पल एवम एनी मनीत सेठी द्वारा बहुत ही मनोयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम COLOURS OF RAINBOW रखी गई थी। जिसके लिय ड्रेस कोड इन्द्रधनुष के सभी जीवंत रंग लाल, पीला, ऑरेंज आदि परिधान पहन कर सभा में उपस्थित थे। सभा के उपरांत सभी सदस्यों ने सांयकालीन स्नैक्स वा रात्रि भोज का आनंद लिया। विपिन सोढ़ी, बी बी गुप्ता, विजय नंदा, सपन सोढ़ी,राजेश मित्तल, नीरज नारंग, सुरेश सज्जनहार, सोमनाथ घई, रामबाबू, सुनील पाली, डॉ कक्कड़, डॉ संजय गांधी, सुनील अरोड़ा,राजीव वाधवा, संजीव सरीन, गौरव दत्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस खास कार्यक्रम में विभिन्न रंगों के खेल के अलावा पारंपरिक होली गीतों और संगीत का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि इस होली के पर्व पर समाज में अच्छाई और सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।



