ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस के इतने अलर्ट होने के बाद भी बदमाश आए दिन लूट की घटना को एंजाम देते नजर आ रहे है। ताजा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर का है, जहां करीब 7:30 घंटे पहले बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है।
Meerut News : CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है। उधर, मौके पर पहुंचे CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को फटकार लगाई है। वहीं अब सवाल उठता है कि पुलिस प्रशासन के इचने अलर्ट होने के बाद भी क्यों लूट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अब देखना ये होगा कि CCTV के आधार पर पुलिस कब तक आरोपियों को पकड़ पाती है।



