Meerut News : मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल में सोमवार सुबह एक उद्योगपति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतक का नाम इरफान (50) है, जो स्थानीय ‘बीआई कंडक्टर कॉपर वायर’ फैक्ट्री का मालिक था। पुलिस को इरफान का शव महरौली मार्ग पर बंबे के पास मिला, जो बुरी तरह फूल चुका था और उसकी हत्या गोली मारकर और चाकू से गोदकर की गई थी। शव को इरफान की स्कूटी से करीब 5 किमी की दूरी पर फेंक दिया गया था।

Meerut News : इरफान 3 अप्रैल से था लापता
बताया जा रहा है कि इरफान 3 अप्रैल की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। इसके बाद उसके परिवार ने पुलिस में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। इरफान की तलाश में पुलिस और परिवार दोनों ही लगातार जुटे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की थी, और दो दिन पहले तीन लोगों को हिरासत में लिया था, जिनसे अभी भी पूछताछ जारी है।
Meerut News : शरीर पर चाकू से गोदने के निशान
पोस्टमार्टम के दौरान यह पुष्टि हुई कि इरफान की हत्या अत्यधिक बर्बरता से की गई थी। उसके चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे, आंखें कुचली हुई थीं, और शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। उसकी पीठ पर गोली के निशान भी मिले। घरवालों का कहना है कि हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है, क्योंकि इरफान का पार्टनर से बिजनेस में पैसे का लेनदेन होने का शक है।

जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इरफान के लापता होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ की थी। जांच के दौरान मृतक की स्कूटी बरामद हुई थी, और आज उसकी लाश मिली। एसपी सिटी के निर्देशन में तीन पुलिस टीमें इस केस की जांच में जुटी हुई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से परिवार को गहरी चोट पहुंची है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-the-youth-who-made-an-offensive-comment-on-lord-parshuram-on-social-media/



