Mahakumbh Mela Stampede : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ मेले चल रहा है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे रहे है। जिसके मद्देनजर योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। लेकिन योगी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई जब आज आज बुधवार सुबह त्रिवेणी संगम पर मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बड़ा हादसा हो गया। इस कारण कई श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

Mahakumbh Mela Stampede : प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया ?
जब भगदड़ मची तो हर तरफ-चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण पाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मंजर का बेहद दर्दनाक दिखा। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि किस तरह से चारों तरफ श्रद्धालुओं का सामान बिखरा हुआ है, जूते-चप्पल और कपड़े तितर-बितर पड़े है।
Mahakumbh Mela Stampede : कैसे में मची भगदड़ ?
चश्मदीदों के अनुसार, भगदड़ तब मची जब स्नान के बाद भीड़ को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। कुछ लोग रास्ते में पड़े लोहे के कूड़ेदानों से टकरा गए, जिससे वे गिर पड़े और उनके साथ अन्य लोग भी गिरते चले गए। भीड़ में कुछ महिलाओं का दम घुटने लगा। वो एक दूसरे पर गिरने लगीं। इसी वजह से बैरिकेडिंग टूटी और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।

अन्य श्रद्धालुओं की मानें तो, भगदड़ इसलिए मची क्योंकि बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह जाम था। ‘हम चार लोग थे, हमारे कुछ साथी पहले ही नंदनी द्वार पहुंच चुके थे। हम पीछे रह गए और अचानक रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया। आगे लोग गिर रहे थे और पीछे से भी भीड़ बढ़ती जा रही थी। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-mela-stampede-facility-only-for-vip-questions-raised-on-administration-after-stampede-in-mahakumbh/



